नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद का आज नोएडा दौरा



नोएडा (अमन इंडिया ) । यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नोएडा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया ।उनका आज सेक्टर ७१ मैं प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी गौरव यादव के घर पर शादी के अवसर पर शुभकामनाएं दी एवं नोएडा महासचिव विकास यादव जी की माताजी के देहांत उपरांत शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे ।इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए उनके नोएडा शहर की समस्याओं (जैसे धारा 10 के नोटिस,किसानों की आबादी ,5% का मामला ,सेक्टरों में फ्लैट की रजिस्ट्री,कॉलोनी में बिजली कि समस्याओं का निस्तारण ,हाई राइज में बिल्डरों की मनमानी,सेक्टर 75 में प्राधिकरण द्वारा काम न करवाने जैसी समस्याओं)को विधानसभा मैं उठाने का वादा किया और जो जो अधिकारी काम नहीं कर रहे है उनके ख़िलाफ़ करवाई करने के लिए भी कहा !इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता,रविन्द्र यादव, मनोबार ख़ान , रामबीर यादव ,नकुल चौहान ,बब्बू यादव ,वीरपाल यादव ,वेदपाल यादव,अंकित यादव ,दिव्यांशु यादव, विभांशु यादव,लखन यादव,नीरज कुमार,देवेंद्र यादव ,राजेंद्र ,राजू ,बिजेंद्र ,राहुल ,अनिल ,पिंटू ,हेमंत शर्मा ,विपिन ,प्रभाकर झा ,विक्रांत गोस्वामी ,शिवम ,अंश ,वंश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।