सपा नोएडा महानगर ने धूमधाम से मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती


नोएडा (अमन इंडिया ) । सपा नोएडा महानगर ने महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में सपा नोएडा महानगर कार्यालय ए स्क्वायर मॉल सेक्टर 72 में धूमधाम से मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए देश के संविधान, लोकतंत्र,देश की संप्रभुता और एकता तथा अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस महान देशभक्त  और ओजस्वी राष्ट्रवादी वह साहसी एवं अत्यंत क्रान्तिकारी थे जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत को सशस्त्र चुनौती दी। देशभक्ति की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रियंका तिवारी ,सुजीत जायसवाल ,रामबीर यादव, गौरव राणा ,उत्कर्ष मिश्रा ,मनोवर ख़ान ,मोहित यादव ,दीपक कुमार ,गौरव यादव ,जितेन्द्र सिंह ,आशुतोष बोस , उपस्थित रहे।