पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाईन्स गौतमबुद्धनगर में 77वें गणतन्त्र दिवस मनाया





पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाईन्स गौतमबुद्धनगर में 77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर हुआ भव्य आयोजन एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा भारतीय संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

समारोह के मुख्य अतिथि जसवंत सैनी राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उ0प्र0 द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।


गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया ) । पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर  लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में रिर्जव पुलिस लाईन्स, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के परेड ग्राउन्ड पर 77वां गणतन्त्र दिवस भव्यता एवं हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जसवंत सैनी राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उ0प्र0 द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रथम परेड कमाण्डर  दीक्षा भोरिया सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय परेड कमाण्डर  शकील अहमद सहायक पुलिस आयुक्त व तृतीय परेड कमाण्डर उ0नि0  नेकराम सिंह के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।

                   

*पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी अधिकारीगण/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर  मेधा रूपम एवं अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त  अजय कुमार एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य कमिश्नरेट के अधिकारीगण के अतिरिक्त गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहें।

गणतन्त्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि एवं पुलिस आयुक्त, द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त निम्नलिखित अधि0/कर्मचारीगणों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।

निम्न अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया 

 डीजी डिस्क गोल्ड-शौर्य पदक रवि शंकर निम-पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,  दीक्षा सिंह- एसीपी महिला सुरक्षा

डीजी डिस्क सिल्वर-शौर्य पदक निरी0 मुनेन्द्र सिंह, उ0नि0  अंकुर सिंह राणा, उ0नि0  ललित कुमार, उ0नि0  सुशील कुमार, कम्प्यूटर ऑप0  धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मु0आ0 आकाश मलिक, मु0आ0 आशीष कुमार, मु0आ0 आशीष बालियान, मु0आ0 गुडडू पंवार, मु0आ0  अमित कुमार, आ0  अमित कुमार, आ0  राजीव, आ0  सुमित कुमार

डीजी डिस्क सिल्वर-सेवाभिलेख पदक निरी0 एमटी  जितेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0  रामेश्वर, उ0नि0  सत्यवीर सिंह, अति उत्कृष्ट सेवा पदक उ0नि0  सहदेव सिंह,  उ0नि0  शुजाउद्दीन, उ0नि0  राकेश कुमार, उ0नि0  प्रवीण कुमार, उ0नि0  हैदर अब्बास, उ0नि0  सुरेन्द्र कुमार, उ0नि0  प्रेमचन्द, उ0नि0  भूरी सिंह, उ0नि0  श्रवण कुमार शर्मा, उ0नि0  श्रीपाल गिरी, उ0नि0  वीरेन्द्र सिंह, उ0नि0  शिवकुमार, उ0नि0  चरण सिंह, उ0नि0  सुरेन्द्र सिंह, उ0नि0  वीरेन्द्र कुमार, उ0नि0  अमरपाल सिंह, उ0नि0 आनन्द कुमार, उ0नि0  चन्द्रशेखर, उ0नि0  अशोक कुमार, म0उ0नि0 अर्चना, मु0आ0 ना0पु0 शर्मिष्ठा देवी, है0का0  गोवर्धन सैनी, है0का0 चालक  विजयपाल, है0का0 सतीश चन्द, म0 है0का0 सुषमा रानी वर्मा, है0का0  रवीन्द्र कुमार, है0का0 नीरज कुमार तोमर, मु0आ0 स0पु0 नजदीकुल इस्लाम, है0का0 हरवीर सिंह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-शौर्य पदक उ0नि0 नरेन्द्र कुमार को दिया ।

उत्कृष्ट सेवा पदक उ0नि0 लिपिक वीरेन्द्र कुमार पाठक

.उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह- सेवाभिलेख पदक निरीक्षक लोकेन्द्र कुमार राणा 

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-सेवाभिलेख पदक उ0नि0  बिजेन्द्र सिंह, मु0आ0 चालक ओमपाल शर्मा, मु0आ0 स0पु0 मो0 इरफान

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सराहनीय कार्य करने वाले 92 पुलिस अधिकारियों/पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया है। साथ ही महाकुम्भ प्रयागराज में अपनी सेवा प्रदान करने वाले कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 716 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइंस, सूरजपुर में भव्य परेड प्रदर्शन में सम्मिलित होने वाले अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को नकद इनाम और रिवार्ड अवकाश की घोषणा की गई है।  प्रत्येक प्लाटून कमांडर को ₹5,100, प्रत्येक परेड कमांडर को जी.एच. तथा परेड में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मियों को भव्य परेड के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय रिवार्ड अवकाश दिया जाएगा।गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान विविध प्रदर्शिनी के दौरान आपातकालीन सेवा डायल-112 वैन, बम निरोधक दस्ता व श्वान दल, फॉरेंसिक वैन, पुलिस रेडियो वाहन, दंगा निरोधक वज्र वाहन द्वारा प्रतिभाग किया गया। नन्हें परिंदे/ छात्र-छात्राओं को गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

तदोपरान्त मुख्य अतिथि को पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर महोदया द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पुलिस आयुक्त महोदया को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं आयोजन में उपस्थित समस्त मीडिया बन्धु, छायाकार बंधु, सम्मानित महानुभावों, सेवानिवृत्त आई0ए0एस0, सेवानिवृत्त आई0पी0एस0 अधिकारियों तथा सेवारत अधि0/कर्मचारियों एवं समस्त दर्शकगणों का धन्यवाद ज्ञापित कर सूक्ष्म जलपान कराने के उपरांत भव्य समारोह का समापन किया गया।