नवी मुंबई एयरपोर्ट ने रचा नया कीर्तिमान 19 दिन में 1 लाख यात्रियों का आंकड़ा पार

 दिल्ली (अमन इंडिया) । नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) ने अपने व्यावसायिक संचालन के पहले 19 दिनों में ही 1 लाख यात्रियों का आँकड़ा पार कर एक महत्वपूर्ण बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि क्षेत्र से बढ़ती यात्रा मांग और यात्रियों के शानदार रिस्पॉन्स को दिखाता है।एनएमआईए से 12 जनवरी 2026 तक कुल 1,09,917 यात्रियों ने यात्रा की, जिनमें 55,934 आने वाले और 53,983 जाने वाले यात्री शामिल थे। एयरपोर्ट का अब तक का सबसे व्यस्त दिन 10 जनवरी 2026 रहा, जब एक ही दिन में 7,345 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई।

 इस अवधि के दौरान, एनएमआईए ने कुल 734 उड़ानों का परिचालन किया, जिनमें 32 जनरल एविएशन मूवमेंट्स शामिल थे। यह निर्धारित और जनरल एविएशन दोनों तरह के ऑपरेशंस में बढ़ते उपयोग को दर्शाता है। साथ ही, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 40,260 आगमन बैग और 38,774 प्रस्थान बैग का कुशलतापूर्वक संचालन किया गया।

कार्गो संचालन के मोर्चे पर, एनएमआईए ने 22.21 टन कार्गो को हैंडल किया, जो शुरुआत से ही यात्री और कार्गो—दोनों सेवाओं को पैसेंजर और कार्गो सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल को दर्शाता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से दिल्ली, गोवा और बेंगलुरु सबसे प्रमुख सेक्टर के रूप में उभरे।आधुनिक बुनियादी ढाँचे, सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं और परिचालन दक्षता पर विशेष ध्यान के साथ, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट चरणबद्ध तरीके से अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। साथ ही, सुरक्षा, सेवा गुणवत्ता और यात्री अनुभव के उच्च मानकों को बनाए रखने पर निरंतर फोकस किया जा रहा है।