विधायक पंकज सिंह ने नोएडा प्राधिकरण द्वारा जंगल ट्रेल' पार्क का किया लोकार्पण
• Akram Choudhary
नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा प्राधिकरण ने नोएडावासियों को आज एक और मनोरंजन की सौगात दी। वन्दना त्रिपाठी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी,विजय रावल महाप्रब्धक सिविल, आनंद मोहन सिंह निर्देशक जल और गौरव बंसल उपस्थित रहे । सेक्टर-94 महामाया फ्लाईओवर के पास 25 करोड़ की लागत से निर्मित जंगल ट्रेल (वेस्ट आर्ट से बनाया गया आर्टिफिशियल जू ) पार्क का लोकार्पण नोएडा विधायक पंकज सिंह द्वारा किया गया। नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बजाया कि नोएडा में कबाड़ से बना दुनिया का सबसे अनोखा जंगल लोगो के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि नोएडा के जंगल ट्रेल पार्क को दिल्ली के प्रसिद्ध वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर बनाया गया है। इसे महामाया फ्लाईओवर और दलित प्रेरणा स्थल के बीच यमुना किनारे करीब 18.3 एकड़ क्षेत्र में तैयार किया गया है। इस पार्क की खासियत यह है कि इसमें 500 टन लोहे और प्लास्टिक के कबाड़ से अलग-अलग जानवरों और पक्षियों की मूर्तियां तैयार की गई हैं। जिसमें अफ्रीकी शेर, हाथी, बाघ, जिराफ, हिरण, कंगारू, इमू, पेंगुइन और रंगबिरंगे पक्षी आदि शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नोएडा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सहित अन्य लोग मौजूद रहें।