कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की जयंती मनाई


नोएडा (अमन इंडिया ) । महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की जयंती पार्टी कार्यालय सैक्टर 52 नोएडा में मनाई गई। इस  अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी नोएड द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों द्वारा इंदिरा की फोटो पर माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव एवं संचालन संगठन मंत्री ललित अवाना द्वारा किया गया।


श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुकेश यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी केवल एक नाम नहीं बल्कि भारत की शक्ति, संकल्प और नेतृत्व क्षमता की पहचान थी। उन्होंने अपनी दूरदर्शी नीतियों, निर्णायक निर्णयों और मजबूत नेतृत्व से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। जिनमें बैंकों का राष्ट्रीयकरण एक महत्त्वपूर्ण कदम था।  

युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जावेद खान  ने गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए  कहा कि इंदिरा जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया। आज देश में जिस प्रकार नफरत, विभाजन और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है, ऐसे समय में इंदिरा गांधी के विचार और उनकी कार्यशैली हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इंदिरा जी के आदर्शों पर चलने, गरीबों एवं कमजोरों की आवाज उठाने और देश की एकता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।  

सचिव मजहर हुसैन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी भारत की अदम्य इच्छाशक्ति, साहस और जनसेवा की प्रतीक थीं। राष्ट्रहित में निर्णायक फैसले लेना ही उनकी पहचान थी। आज जरूरत है कि हम उनके आदर्शों से प्रेरित होकर आमजन की लड़ाई लड़ें और लोकतंत्र की रक्षा करें।

उपाध्यक्ष डॉ सीमा ने कहा कि हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हम सभी देश में बढ़ते अन्याय, असमानता और विभाजन की राजनीति के खिलाफ मजबूती से खड़े हों। कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों में वरिष्ठ नेता फिरे सिंह नागर, पवन शर्मा, लियाकत चौधरी, यतेन्द्र शर्मा, दयाशंकर पांडेय, वीरो देवी, सुल्तान बिधूड़ी, चांद मोहम्मद, वशिम खान, उर्मिला चौधरी, सतीश पंचाल , अरुण प्रधान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।