नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सेक्टर-52 नोएडा पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि SIR से लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि SIR का समय कम से कम 6 महीने बढ़ाया जाए पूरे नोएडा विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा व जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान वह हेल्प डेस्क लगाए जाएं जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े । भारतीय जनता पार्टी तानाशाही के द्वारा सरकार चला रही है आए दिन जनता पर कोई ना कोई डालने का काम करती है नए-नए तरीके के नियम लाकर लोगों को परेशान करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार का जमीनी स्तर पर प्रदेश की सरकार द्वारा कोई भी विकास कार्य की योजना को आगे नहीं बढ़ाया गया है,अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरियाणा के सहप्रभारी लियाकत चौधरी ने कहा कि BLO के ऊपर बहुत दबाव है उनके साथ सरकार में प्रशासन द्वारा वालंटियर लगाए जाएं,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में व शहर में कैम्प लगाकर लोगो को जागरूक किया जाए इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव,कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी,संगठन प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा,महानगर के सचिव सुल्तान विधूड़ी,महानगर के महासचिव कैप्टन रावत,सचिव सतीश पांचाल,कार्यालय प्रभारी अरुण प्रधान और दीक्षित मौजूद रहे ।
एसआईआर का समय 6 महीने बढ़या जाये : मुकेश यादव
• Akram Choudhary