*नोएडा में मेदांता का नया 550 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल NCR की हेल्थकेयर क्षमता को देगा नई दिशा
• *उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नई अस्पताल का औपचारिक शुभारंभ किया
• *25+ सुपर स्पेशियलिटीज़ में दुनिया-स्तरीय इलाज देने के लिए 200+ डॉक्टर्स की टीम तैयार
नोएडा (अमन इंडिया ) । भारत के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में अग्रणी निजी मल्टी-स्पेशियलिटी टर्शियरी और क्वाटर्नरी केयर प्रदाता मेदांता ने आज नोएडा में अपने अत्याधुनिक 550-बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का औपचारिक शुभारंभ किया। यह नई सुविधा NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेदांता की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक उपलब्धि है।इस नए अस्पताल का उद्घाटन, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया, जिन्होंने मेदांता की इस पहल की सराहना की, कि विश्वस्तरीय, एडवांस्ड हेल्थकेयर अब नोएडा और वेस्टर्न यूपी के लोगों के और करीब पहुंच सकेगा।
सेक्टर 50 नोएडा में स्थित यह अस्पताल मेट्रो नेटवर्क से सीधे जुड़ा है, जिससे दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से भी मरीज़ों को आसानी से पहुंच मिल सकेगी। यह अस्पताल 25 से अधिक सुपर स्पेशियलिटीज़ में सभी आयु-वर्ग के मरीज़ों के लिए विश्व-स्तरीय चिकित्सा प्रदान होगी जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं हृदय रोग, कैंसर केयर, न्यूरोलॉजी, इत्यादि, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण उपचार और समग्र चिकित्सा सेवाएँ मिल सकेंगी। अस्पताल में 130+ ICU बेड, 16 OTs और 200+ अनुभवी डॉक्टर्स पहले से ही नियुक्त किए जा चुके हैं। यह संस्थान आने वाले समय में क्षेत्र के 5,000 से 7,000 युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर भी उत्पन्न करेगी।
मेदांता के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा“मेदांता नोएडा का उद्घाटन हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां हम विश्व स्तरीय, पेशेंट-सेंट्रिक हेल्थकेयर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉक्टर-लीडेड मॉडल के अंतर्गत यह अस्पताल बेहतरीन मेडिकल टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी डॉक्टर को एक ही छत के नीचे लाता है। अपनी लोकेशन और व्यापक क्षमताओं के कारण यह अस्पताल दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी के लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली टर्शियरी और क्वाटर्नरी केयर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। यह मेदांता की सोच ‘हर एक जान अनमोल’ को साकार करता है।
मेदांता नोएडा में आज की सबसे एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी मौजूद है डा विंची शी रोबोटिक सर्जरी सिस्टम आर्टिस आइकोनो बाइप्लेन कैथ लैब (न्यूरोवैस्कुलर और कार्डियक इंटरवेंशन्स और टीएवीआर के लिए 3-डी एच-डी इमेज गाइडेंस), वैरियन ऐज ट्रूबीम रेडियोसर्जरी सिस्टम (कैंसर उपचार), ओ-आर्म इमेजिंग सिस्टम (रियल-टाइम सर्जिकल इमेजिंग), और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सिस्टम जैसे 3 टेसला एम-आर-आई, 256 स्लाइस ड्युअल सोर्स सी-टी, पेट स्कैन और गामा कैमरा।
हेल्थकेयर में अत्याधुनिक अवसंरचना के विस्तार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मेदांता के ग्रुप सीईओ पंकज साहनी ने कहा “आज का कार्यक्रम इस बात का प्रतीक है कि मेदांता तेजी से बढ़ती जरूरतों वाले क्षेत्रों में हेल्थकेयर डिलीवरी को मजबूत करने के लिए समर्पित है। नोएडा और पश्चिमी यूपी को लंबे समय से विश्वसनीय और आसानी से उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता थी — यह अत्याधुनिक अस्पताल उस कमी को सीधे दूर करता है। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, मज़बूत क्लिनिकल टीम और फ्यूचर-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मेदांता नोएडा आने वाले वर्षों में मेडिकल एक्सीलेंस और बेहतर पेशेंट आउटकम का नया मानक स्थापित करेगा।