फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में भारत में TRIA™मिट्रल वाल्व प्रत्यारोपण करने का शुरूआती सफल मामला दर्ज
दुनिया में पहला पॉलीमर हार्ट वाल्व, अब भारत में लॉन्च किया गया
नई दिल्ली (अमन इंडिया) । भारत में कार्डियाक केयर की दुनिया में जबर्दस्त पहल करते हुए, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली देश के उन गिने-चुने अस्पतालों में शामिल हो गया है जहां TRIA™ मिट्रल वाल्व इंप्लांट करने के शुरूआती मामलों को दर्ज किया गया है। यह दुनिया का ऐसा पहला हार्ट वाल्व है जिसे खासतौर से तैयार पॉलीमर से बनाया गया है। इस सर्जरी को डॉ जेड एस महरवाल, चेयरमैन एंड हैड, एडल्ट कार्डियाक सर्जरी, हार्ट ट्रांसप्लांटेशन एंड वीएडी प्रोग्राम, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
इससे पहले तक, वाल्व रिप्लेसमेंट करवाने वाले मरीजों को निम्न में से एक का चयन करना पड़ता थाः
अमेरिकन Foldax® इंक. द्वारा तैयार TRIA™ मिट्रल वाल्व, जिसका निर्माण स्थानीय तौर पर भारत में डॉल्फिन लाइफ साइंस करता है, नया विकल्प लेकर आया है। इसे अत्याधुनिक सामग्री लाइफ पॉलीमर™ से बनाया जाता है, वाल्व की खूबियां हैः
भारत में, दुनिया के अन्य देशों की तुलना में रयूमेटिक हार्ट डिज़ीज (आरएचडी) का सर्वाधिक बोझ है, जिसकी वजह से 40 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित होते हैं और हर साल 30,000 से अधिक मौतें होती हैं। इनमें से अधिकांश युवा वयस्क और महिलाएं शामिल हैं, जो मौजूदा वाल्व विकल्पों के बीच कई तरह की मुश्किलों से जूझते हैं।
TRIA™ मिट्रल वाल्व निम्न की पेशकश करने वाला क्रांतिकारी विकल्प हैः
इस वाल्व को पहले ही फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट समेत, कई अग्रणी अस्पतालों में क्लीनिकल अध्ययनों के जरिए भारतीय मरीजों पर टेस्ट किया जा चुका है।
इमेज कैप्शन: भारत में पहली बार किए गए TRIA माइट्रल वाल्व इम्प्लांट्स पर मीडिया ब्रीफिंग। तस्वीर में (दाएँ से बाएँ) डॉ. ज़ेड एस मेहरवाल, चेयरमैन एवं हेड – एडल्ट कार्डियक सर्जरी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, ओखला, तथा डॉ. विक्रम अग्रवाल, फैसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, ओखला