आईटीसी आशीर्वाद ने अधिक प्रोटीन वाला आटा लॉन्च किया - हर दिन सिर्फ़
3 रोटी खाने से ही दैनिक प्रोटीन की 25% आवश्यकता पूरी होती है
दिल्ली (अमन इंडिया) । पैकेज्ड आटा में भारत के नंबर 1 आशीर्वाद ने अपनी नवीनतम पेशकश, "उच्च प्रोटीन वाला आशीर्वाद आटा” लॉन्च किया है। ग्राहकों की रोज़ाना प्रोटीन की ज़रूरत को पूरा करना आसान बनाने के लिए यह नया और आधुनिक आटा प्रस्तुत किया गया है।
शक्ति, ऊर्जा और समग्र स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन के महत्व को लेकर भारतीय उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ रही है। वे अपनी दैनिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से प्रोटीन के विभिन्न स्रोतों की तलाश कर रहे हैं। हालाँकि, उन्हें अच्छी-गुणवत्ता वाले प्रोटीन स्रोतों की अधिक कीमत, सांस्कृतिक खान-पान की बंदिशों जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आशीर्वाद अधिक प्रोटीन वाला आटा लेकर आया है। रोटियाँ पहले से ही भारतीय आहार का एक अभिन्न अंग हैं और इनके ज़रिये प्रोटीन की ज़रूरत पूरा करने का एक आसान तरीका उपलब्ध करवाया जा रहा है।
एक बाज़ार अग्रणी के रूप में, आशीर्वाद लगातार अभिनव प्रयास कर रहा है और नए वेरिएंट बाज़ार में ला रहा है। उपभोक्ताओं के रुझानों के साथ तालमेल बिठा रहा है और आसान और सुनिश्चित समाधान प्रदान कर रहा है। यह नया उत्पाद गेहूं, 10% सोया (संपूर्ण प्रोटीन का स्रोत), चना और जई के सोच-समझकर चुने गए मिश्रण से तैयार किया गया है। यह आटा प्रति 100 ग्राम में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन देता है, साथ ही रोटी का स्वाद और कोमलता भी बनी रहती है। दिनभर में इस आटे से बनी सिर्फ़ 3 रोटियाँ खाने से ही अनुशंसित दैनिक प्रोटीन आवश्यकता का लगभग एक-चौथाई पूरा हो सकता है।
आईटीसी लिमिटेड के फूड डिवीज़न, स्टेपल्स एंड एडजेंसीज़ के चीफ ऑपरेटिंग अफसर श्री अनुज रुस्तगी ने कहा, "पहले प्रोटीन के सेवन के बारे में जागरूकता सिर्फ़ पोषण के प्रति जागरूक व्यक्तियों तक ही सीमित थी, जो जिम जाते हैं, फ़िटनेस के प्रति उत्साही होते हैं या माताएँ ज़्यादातर अपने बच्चों को प्रोटीन युक्त भोजन देती थीं। परंतु अब उपभोक्ताओं के एक बड़े वर्ग में सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रोटीन के महत्व पर बातचीत बढ़ी है और इससे प्रोटीनयुक्त भोजन लेने का परिदृश्य भी बदल गया है। आशीर्वाद में, हमारा मानना है कि पोषण पर ध्यान देने की शुरूआत घर पर रोज़ाना मिलने वाले भोजन से ही होती है। हमें उम्मीद है कि उच्च प्रोटीन वाले आशीर्वाद आटे से बनी रोटियाँ आने वाले दिनों में भारतीय परिवारों के लिए प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत साबित होंगी।
उच्च प्रोटीन वाला आशीर्वाद आटा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर 1 किग्रा और 5 किग्रा के SKU में उपलब्ध होगा। शहर के अनुसार कीमत अलग-अलग होती है, जो ₹80-86 (1 किग्रा) और ₹386-416 (5 किग्रा) से शुरू होती है।