फोनरवा टीम कुत्तों की समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से मुलाकात की


नोएडा शहर में कुत्तों की समस्या पर फोनरवा टीम की पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से मुलाकात


नोएडा (अमन इंडिया) । फोनरवा टीम ने आज दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल  से मुलाकात की। यह बैठक नोएडा शहर में बढ़ती आवारा एवं खतरनाक कुत्तों की समस्या को लेकर चर्चा की गई।बैठक में फोनरवा अध्यक्ष  योगेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  विजय भाटी तथा कोषाध्यक्ष पवन यादव शामिल रहे।


बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई नोएडा में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाना।कुत्तों के लिए अधिक केंद्र (डॉग शेल्टर) स्थापित करना।खतरनाक एवं आवारा कुत्तों की पकड़ को सख्ती से लागू करना।समस्या के स्थायी समाधान हेतु देशव्यापी मुहिम का स्वरूप देना।बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक पीड़ित रहते है खतरनाक कुत्ते कभी भी जानलेवा हमला कर देते है।

चर्चा अत्यंत सकारात्मक रही और निर्णय लिया गया कि इसे एक राष्ट्रीय अभियान का रूप दिया जाएगा। साथ ही, श्री विजय गोयल जी को नोएडा आने का आमंत्रण भी प्रदान किया गया।के के जैन महासचिव