पिलग्रिमेज यात्राएं भारत की ट्रैवल और टूरिज़्म इंडस्ट्री का एक तेजी से बढ़ता प्लेटफॉर्म

छोटे और उद्देश्यपूर्ण ठहराव बन रहे हैं पिलग्रिमेज यात्रियों की पहली पसंद

पिलग्रिमेज ट्रैवल ट्रेंड्स 2024-25 में पिलग्रिमेज यात्राओं की तेज़ बढ़त


ग्रुप ट्रैवल, छोटे स्टे और लास्ट मिनट बुकिंग बन रहे हैं पिलग्रिमेज यात्रियों का नया ट्रेंड

गुरुग्राम (अमन इंडिया ) । पिलग्रिमेज यात्राएं भारत की ट्रैवल और टूरिज़्म इंडस्ट्री का एक तेजी से बढ़ता हुआ सेगमेंट बनकर उभर रहा हैं। मेकमाईट्रिप की पिलग्रिमेज ट्रैवल ट्रेंड्स 2024-25 के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में 56 प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों पर होटल और स्टे की बुकिंग में 19% की वृद्धि दर्ज की गई। इनमें से 34 गंतव्यों ने डबल-डिजिट ग्रोथ और 15 गंतव्यों ने 25% से अधिक वृद्धि दर्ज की। यह दर्शाता है कि आध्यात्मिक यात्राएं अब यात्रा मांग की एक सशक्त प्रेरक शक्ति बन रही हैं।


प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), वाराणसी (उत्तर प्रदेश), अयोध्या (उत्तर प्रदेश), पुरी (ओडिशा), अमृतसर (पंजाब) और तिरुपति (आंध्र प्रदेश) जैसे प्रमुख स्थल आध्यात्मिक यात्राओं का केंद्र बने हुए हैं। साथ ही खाटूश्यामजी (राजस्थान), ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश) और तिरुचेंदूर (तमिलनाडु) जैसे स्थान भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जो देश में आध्यात्मिक यात्राओं के फैलते दायरे को दर्शाता है।


पिलग्रिमेज यात्राओं की बढ़ती मांग के साथ प्रमुख स्थलों पर होटलों और ठहरने की सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। ज़्यादातर यात्री छोटी और जल्दी पूरी होने वाली यात्राओं को प्राथमिकता देते हैं, जिनमें आधे से अधिक लोग सिर्फ एक रात ठहरते हैं। वहीं प्रीमियम विकल्पों की मांग भी बढ़ रही है और 7,000 रुपये से अधिक की कीमत वाले कमरों की बुकिंग में 20% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।


मेकमाईट्रिप के को-फाउंडर और ग्रुप सीईओ राजेश मागो ने पिलग्रिमेज ट्रैवल ट्रेंड्स 2024-25 पर टिप्पणी करते हुए कहा, “पिलग्रिमेज यात्रा हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही है, लेकिन आज इसकी सबसे बड़ी विशेषता है इसका विस्तार और लगातार बढ़ती मांग। बेहतर कनेक्टिविटी और हर उम्र व आय वर्ग के लोग पिलग्रिमेज-आधारित यात्राओं की योजना बना रहे हैं। यही बढ़ती मांग अब यात्रियों की उम्मीदों को और व्यापक बना रही है और यात्रा उद्योग को ऐसे नए समाधान अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है, जो खासतौर पर पिलग्रिमेज यात्रियों की ज़रूरतों को पूरा करें।”


करीब 3 में से 2 पिलग्रिमेज यात्रा बुकिंग यात्रा से एक हफ़्ते के भीतर:

भारतीय यात्रियों में आखिरी समय पर बुकिंग करने की आदत स्पष्ट रूप से नज़र आती है और पिलग्रिमेज यात्राएं भी इससे अलग नहीं हैं। जैसे घूमने-फिरने की छुट्टियां अक्सर यात्रा के क़रीब तय की जाती हैं, वैसे ही पिलग्रिमेज यात्राओं की 63% से अधिक बुकिंग प्रस्थान से 0-6 दिन पहले तक हो जाती है।


छोटे और उद्देश्यपूर्ण ठहराव बन रहे हैं पिलग्रिमेज यात्रियों की पहली पसंद

पिलग्रिमेज यात्राओं में ठहरने का पैटर्न छोटा और स्पष्ट नज़र आ रहा है। आँकड़े बताते हैं कि आधे से अधिक यात्री (53%) केवल एक रात रुकते हैं, जबकि 31% यात्री दो रात और 11% यात्री तीन रात ठहरते हैं। चार रात या उससे अधिक रुकने वाले यात्रियों की संख्या 5% से भी कम है। 


पिलग्रिमेज यात्रा में ग्रुप ट्रैवल अधिक लोकप्रिय:

पिलग्रिमेज यात्रा का सामूहिक स्वरूप भी साफ़ दिखता है। आंकड़े बताते हैं कि 47% पिलग्रिमेज यात्राएं समूह में की जाती हैं, जबकि लीज़र यात्राओं में यह आंकड़ा केवल 38.9% है। यह दर्शाता है कि पिलग्रिमेज यात्रा प्रायः परिवार, मित्र और समुदाय के समूहों के साथ की जाती है, जिससे यह अनुभव और अधिक साझा और सामूहिक बन जाता है।


पिलग्रिमेज स्थलों में हाई- वैल्यू बुकिंग और विकल्प बढ़ रहे हैं:

हालांकि अधिकांश पिलग्रिमेज यात्रा बुकिंग (71%) 4,500 रुपये प्रति रात से कम कीमत वाले कमरों के लिए होती है, लेकिन प्रीमियम विकल्पों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में 7,000–10,000 रुपये की कीमत वाले कमरों की बुकिंग में 24% और 10,000 रुपये से अधिक वाले कमरों की बुकिंग में 23% की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही होमस्टे और अपार्टमेंट जैसे वैकल्पिक आवास भी लोकप्रिय हो रहे हैं, जो कुल बुकिंग का लगभग 10% हिस्सा बनाते हैं।


पिलग्रिमेज यात्रा पर्यटन ने होटलों और होमस्टे के विकास को दी रफ़्तार

पिछले तीन वर्षों में पिलग्रिमेज स्थलों पर आवास की उपलब्धता में तेज़ बढ़ोतरी हुई है। इन जगहों पर आज उपलब्ध एक-तिहाई से अधिक होटल के कमरे पिछले तीन वर्षों में ही खुले हैं। होमस्टे, अपार्टमेंट और हॉस्टल में तो और भी तेज़ी से वृद्धि हुई है। होमस्टे का विस्तार नए स्थानों को जोड़ने और पहले से मौजूद प्रॉपर्टीज़ के ऑनलाइन आने से हुआ है। इसी अवधि में उपलब्ध प्रीमियम कमरों का 63% हिस्सा भी लॉन्च हुआ है, जो दर्शाता है कि व्यवसायी प्रीमियम सेगमेंट की मांग को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से निवेश कर रहे हैं।


पिलग्रिमेज यात्रा के साथ आराम और मनोरंजन का मेल:

वित्त वर्ष 2024-25 में मेकमाईट्रिप पर आधे से अधिक (52%) हॉलिडे पैकेज बुकिंग केवल पिलग्रिमेज यात्रा के लिए की गईं। वहीं, लगभग 48% बुकिंग्स ऐसे यात्रियों की थीं जिन्होंने एक ही हॉलिडे पैकेज में पिलग्रिमेज स्थलों के साथ-साथ लीज़र स्थलों का संयोजन चुना। यह रुझान दर्शाता है कि अब अधिक यात्री आध्यात्मिक यात्रा और लीज़र को मिलाकर एक संतुलित और यादगार अनुभव की तलाश कर रहे हैं।


मेकमाईट्रिप लगातार कोशिश कर रहा है कि वह देश के पिलग्रिमेज यात्रियों के लिए सबसे भरोसेमंद ब्रांड बने। इसी उद्देश्य से कंपनी ने “लव्‍ड बाय डिवोटीज़” पेश किया है—एक विशेष कलेक्शन, जिसमें चुनिंदा होटल और होमस्टे शामिल किए गए हैं। इन प्रॉपर्टीज़ को प्लेटफॉर्म पर खास टैग के साथ दिखाया जाता है और इन्हें आस्था स्थलों के पास, आसानी से पहुँचने योग्य और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है।


ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 56 प्रमुख स्थलों से जुड़े 200 से अधिक त्योहार भी हाइलाइट किए गए हैं, ताकि यात्री अपनी यात्रा योजना बेहतर ढंग से बना सकें। इसके अलावा, 600+ हॉलिडे पैकेज उपलब्ध हैं, जो केवल आध्यात्मिक यात्राओं से लेकर लीज़र से जुड़ी मिश्रित यात्राओं तक की पेशकश करते हैं। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा को और सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए अधिक विकल्प मिलता है।