निषाद मिलन और केवट संवाद पर भावुक हुए दर्शक
नोएडा (अमन इंडिया) । श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी सेक्टर 46 नोएडा द्वारा आयोजित श्री रामलीला मंचन के सप्तम दिन मुख्य अतिथि के रूप में गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल जबकि गरिमामय उपस्थित रहे ।
और नोएडा प्राधिकरण के ओ.एस.डी अरविंद कुमार नियोजन विभाग की महाप्रबंधक श्रीमती मीना भार्गव आवासीय भूखंड के सहायक महाप्रबंधक श्री संजीव बेदी, प्रबंधक आलोक अग्रवाल, सुधीर यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर लीला की शुरुआत की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर श्रेयांश जैन,राकेश यादव,विजय राणा, व परविंदर भाटी दिनेश भाटी,शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि श्री राम के चरित्र का वर्णन शब्दों में तो हो ही नहीं सकता श्री राम अत्यंत शक्तिशाली थे किंतु उन्होंने कभी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं किया तथा युद्ध में भी उन्होंने सदा मर्यादाओं का पालन किया हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा की माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। सारी प्रजा तथा परिवार को छोड़कर श्री राम ने जंगलों का रास्ता अपनाया और दुनिया को संदेश दिया की माता-पिता की आज्ञा के सामने हर वस्तु तुच्छ है। आयन समिति के वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन व कुमारी पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल महासचिव गिरिराज अग्रवाल वी आयोजन समिति के सभी लोगों के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर और अंग वस्त्र के द्वारा सम्मान किया गया। उपस्थित मुख्य लोगों में संजय अवाना, संजय सिन्हा ,सुशील कुमार गुप्ता, नवीन सोनी, दीपक बंसल, तनुज गुप्ता ,रामवीर यादव, संजय विकल, ललित सिंगल, भरत प्रधान ,सुभाष भाटी, सुमित खारी ,विनोद गोयल, प्रदीप शर्मा, एडवोकेट नीरज भाटी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे