अमर शहीद लाला जगत नारायण की 44वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित किया
• Akram Choudhary
नोएडा (अमन इंडिया ) । अमर शहीद लाला जगत नारायण की 44वीं पुण्यतिथि पर पंजाब केसरी पत्र समूह (जालंधर) के लोकप्रिय अखबार नवोदय टाइम्स की तरफ से नोएडा के जिला चिकित्सालय अस्पताल सेक्टर 39 में मंगलवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसान संगठन,समाजिक संगठन के अलावा सामान्य लोगों ने रक्तदान कर अमर शहीद लाला जगत नारायण जी को श्रद्वांजलि दी। इस अवसर पर रक्तदान करने वालों ने जिला अस्पताल की सीएमएस डा.अजय राणा व नवीन अस्पताल के निदेशक लोगों से अपील की कि रक्तदान करने से एक जीवन को बचाया जा सकता है। यह हम सब का समाज के प्रति दायित्व भी है।नोएडा में रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला अस्पताल की सीएमएस डा.अजय राणा,फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा,कांग्रेस कोडिनेटर हापुड़ प्रदेश सचिव पुरुषोतम नागर,बागपत कोडिनेटर पूर्व प्रदेश सदस्य सतेन्द्र शर्मा,अल्पसंख्यक राष्ट्रीय सचिव लियाक़त चौधरी,उपाध्यक्ष ललित अवाना,सपा महिलासभा की जिलाध्यक्ष डा.शशि यादव,जगपाल चौहान ने किया ।