सीईओ ने सेक्टर 150 स्थित फ्लड रिलीफ कैम्प का निरीक्षण किया


नोएडा (अमन इंडिया ) । मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम द्वारा सभी विभागों के समीक्षा की गई । बैठक में संजय कुमार खत्री अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, करुण करुणेश अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी,  महेंद्र प्रसाद विशेष कार्याधिकारी,  वंदना त्रिपाठी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी,  सतीश पाल अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ सभी विभागों के  विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। 


बैठक में निम्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई  1. सभी परिसंपत्तियों विभागों की वर्तमान प्रकाशित भूखंड आवंटन योजना के अद्यतन स्थिति के समीक्षा के गई । सभी को निर्देशित किया गया कि स्क्रूटिनी पूर्ण कर इसी माह में आवंटन जारी किए जाएँ । इसके अतिरिक्त नए भूखंड आवंटन योजनाएँ प्रकाशित की जाए ।

2. प्राधिकरण के सभी विभागों से जारी होने सभी नोटिस/ डिफॉल्टर की सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित की जाए । 

3. सभी विभागों के बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करने एवं अतिदेयता की वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बड़े एवं chronic डिफॉल्टर की RC जारी करने के निर्देश दिए गए। 

4. निविदाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को जल्दी पूर्ण करने हेतु प्रहरी सॉफ्टवेर को लागू करने के निर्देश दिए गए ।

5. प्राधिकरण क्षेत्र में प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग को रोकने के लिए सभी संबंधितों से समन्वय करते हुए प्लास्टिक बैन की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए 

इससे पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय द्वारा सेक्टर 150 स्थित फ्लड  रिलीफ कैम्प का निरीक्षण किया गया जिसमें निम्नानुसार निर्देश दिए -1. सूखा भोजन जैसे बिस्कुट, नमकीन, फल ​​आदि दिए जायें।

2. रिलीफ  कैम्प में आए परिवारों के लिए पर्याप्त खाना उपलब्ध  बनाना होगा।

3. मेडिकल जाँच के लिए CMO से समन्वय कर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

4. जानवरों और डॉग की देखभाल हेतु उचित प्रबंध किए जाएं। 

5. उच्च क्वालिटी के टेंट/ canopy लगाये जायें।

6. मोबाइल शौचालयों की संख्या बढ़ायी जाए।