नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा के जाने-माने उद्योगपति सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले और “सीबीजी मैन” के नाम से प्रसिद्ध डॉ. पीयूष द्विवेदी ने अपना जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से अपने कार्यालय पर मनाया। इस अवसर पर राजनीतिक जगत, सामाजिक संगठनों, मीडिया जगत, साहित्य व कला से जुड़े कवियों, उद्योगपतियों और शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुँचकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
डॉ. पीयूष द्विवेदी के जन्मदिन समारोह में अतिथियों का तांता इस बात का प्रतीक रहा कि उन्होंने न केवल औद्योगिक क्षेत्र में, बल्कि समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। सीबीजी (Compressed Bio Gas) ऊर्जा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों ने उन्हें “सीबीजी मैन” की उपाधि दिलाई है।
इस अवसर पर डॉ. पीयूष द्विवेदी ने कहा कि मैं हृदय से आभारी हूँ कि आप सभी ने अपना कीमती समय निकालकर मुझे आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं। मैं मानता हूँ कि जन्मदिन सिर्फ उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि समाज और देश के लिए नए संकल्प लेने का भी दिन होता है। मेरा प्रयास हमेशा यही रहेगा कि मैं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र और समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करता रहूँ। आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने डॉ. द्विवेदी के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए उन्हें आने वाले वर्षों के लिए और भी अधिक सफलता और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं।