सेक्टर 34 में शनिवार को बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए एक कैम्प का आयोजन किया गया
नोएडा (अमन इंडिया) । फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि सेक्टर -34 के नर विहार अपार्टमेंट निवासी पूर्णामृता जामवाल एव तारिणी भारद्वाज जो कि गूँज संस्था से जुड़ी हुई है उनकी पहल पर इस कैम्प का आयोजन किया गया और संस्था द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री इकट्ठी की जा रही है इसी क्रम में सेक्टर के निवासियों से भी विभिन्न प्रकार के घरेलू सामान जैसे कपड़े जूते चप्पल किताबें राशन सामग्री और भी अन्य ज़रूरत की चीज़ों को इकट्ठा किया गया जिसको गूँज संस्था के माध्यम से पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा।सेक्टर निवासियों ने खुले दिल के साथ सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि मैं सबका आभार व्यक्त करता हूं।इस अवसर पर धर्मेंद्र शर्मा ने भी आपनी बात रखी ।