पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-50 में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया

 



सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का भव्य सम्मान समारोह

नोएडा (अमन इंडिया) । विश्व जैन संगठन नोएडा ब्रांच द्वारा आज पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-50 में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीबीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों  तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपी (दिल्ली)  मानास्वी जैन थे। उनके साथ मंच पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संजय जैन एवं परम संरक्षक श्री दिनेश जैन भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री मानास्वी जैन ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा "बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। हमें उनके साथ खड़े रहकर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। वे किसी भी प्रकार की गलत संगति में न पड़ें, इसके लिए अभिभावकों की सतत निगरानी और मार्गदर्शन आवश्यक है।विश्वजैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी द्वारा 101 दिन कि गिरनार (गुजरात)पैदल यात्रा पूरी करने पर उनको सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष  के. के. जैन ने कहा विश्व जैन संगठन हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता है और भविष्य में भी छात्रों को प्रेरित करने हेतु ऐसे आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे। बच्चों को जो सम्मान आज मिला है, वह उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल है। यह एक शुरुआत है 

कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति में दिनेश जैन (सचिव), योगेश किशोर जैन, विकास जैन (युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष), अध्यक्ष सेक्टर ,,18 मार्केट, सुशील जैन,  रितेश जैन,  राहुल जैन,  पंकज जैन,  दीपक जैन, गौरव जैन,  राजेश जैन,  राकेश जैन,  प्रदीप जैन,  अंशुल जैन, हरीश जैन,  मीनू जैन,  नीरू जैन, अंजना जैन, विपिन जैन तथा  समाज के अनेक गणमान्य सदस्य, महिलाओं, युवाओं व बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।