विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ लोकेश एम० द्वारा जंगल ट्रेल पार्क सेक्टर-94 में बरगद प्रजाति के पौधे का रोपण किया


नोएडा (अमन इंडिया ) । विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ लोकेश एम०, मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा द्वारा जंगल ट्रेल पार्क सेक्टर-94 में बरगद प्रजाति के पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर महोदय द्वारा सभी शहरवासियों से नोएडा शहर को हरा भरा एव प्लास्टिक मुक्त किये जाने हेतु आह्वान किया गया । 

जंगल ट्रेल पार्क में इस वर्ष लगभग 1 लाख से अधिक पौधों का रोपण मियावाकी पद्धिति पर कराया गया है । इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी नोएडा - विशेष कार्याधिकारी क्रांति शेखर, ए ०के० सिंह,  अरविंद कुमार, डीजीएम  विजय रावल, निदेशक (उधान)  आनंद मोहन सिंह, सिविल एवं उद्यान विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Popular posts