नौएडा प्राधिकरण द्वारा सैक्टर-33ए निकट शिल्पहाट शिवालिक पार्क में आयोजित किये जाने वाले पुष्प प्रदर्शनी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने जानकारी दी

 



नोएडा (अमन इंडिया) । नौएडा प्राधिकरण द्वारा सैक्टर-33ए निकट शिल्पहाट शिवालिक पार्क में आयोजित किये जाने वाले पुष्प प्रदर्शनी 2025 में उत्तर रेलवे, नई दिल्ली म्यूनिसिपल कोर्पोरेशन, दक्षिणी दिल्ली म्यूनिसिपल कोर्पोरेशन, भारतीय थल सेना, कोटा हाउस, भारत पेट्रोलियम, एलजी, एडोब सिस्टम, एनआईआईटी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, यमुना एक्सप्रेस-

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि 20 - 25 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले 37वें वार्षिक नौएडा पुष्प प्रदर्शनी 2025 में विभिन्न प्रजातियों के फूलों द्वारा तैयार मुरल्स एवं स्कल्पचर्स तैयार किये गए हैं। 


37वें वार्षिक नौएडा पुष्प प्रदर्शनी 2025 के मुख्य आकर्षण : 

विश्व प्रसिद्ध बनारस मे स्थित काशी विश्वनाथ मन्दिर का 30 से 35 फुट उँचा मॉडल तैयार किया जायेगा।

144 वर्षों के महासंयोग होने के उपलक्ष्य मे प्रयागराज के त्रिवेणी संगम मे आयोजित महाकुम्भ थीम पर निर्माण किया जायेगा 

20 फरवरी 2025 को उद्घाटन के समय बैग्पाइपर बैंड द्वारा भी प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।

कलश 8 फीट का निर्माण किया जायेगा।

शंख एवं चक 08 फीट का निर्माण किया जायेगा।

फूलों का द्वार शिवालिक पार्क एरिया में 10 फीट चौडाई, 12 फीट उँचाई का निर्माण किया जायेगा।

कैप्सीकम हट 10 फीट चौडाई, 08 फीट उँचाई का निर्माण किया जायेगा।

कप और केतली 10 फीट का निर्माण किया जायेगा।

हंस 05 फीट का निर्माण किया जायेगा।

मिक्की माउस 05 फीट का निर्माण किया जायेगा।

आम 07 फीट का निर्माण किया जायेगा।

सांस्कृतिक कार्यकम: 20 फरवरी 2025 को स्कूली बच्चों द्वारा नृत्य तथा दिनाँक 21 फरवरी 2025 को फ्यूजन बैंड द्वारा कार्यकम, दिनॉक 22 फरवरी 2025 को स्कूल के बच्चों द्वार नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा तथा दिनाँक 23 फरवरी 2025 को लेजर शो तथा कवि सम्मेलन किया जायेगा।


बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता: 23 फरवरी को प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया जायेगा।


इस उत्सव की भव्यता इसी बात से ऑकी जा सकती है कि 40 से अधिक स्टॉल उद्यान प्रेमियों के स्वागत के लिये तैयार है जिनमें 38 नर्सरी है और कुछ तो कलिम्पोंग और भीमताल से आ रहे है। बीज, खाद, नर्सरी उत्पाद, खेती के औजार, उद्यान का सजावटी सामान, कीटनाशक गमले सभी कुछ तो यहाँ है। गत् महीने में अत्याधिक सर्दी के बावजूद, विभिन्न वर्गों में लगभग 350 एन्ट्री अपेक्षित है।


उत्सव में आने वाले आगन्तुकों एवं स्टॉल तथा पुष्प प्रदर्शनी 2025 को सुरक्षित आयोजित किये जाने हेतु कैमरे लगाये जायेंगे। जिससे सुरक्षा सुनिश्चित हो सके तथा किसी भी प्रकार की कोई चोरी आदि अप्रिय घटना न हों। वरिष्ठ नागरिकों को लाने एवं ले-जाने हेतु गोल्फ कार्ट व्यवस्था की गयी है जिससे वह भी पुष्प प्रदर्शनी का आनन्द ले सके। इसके अलावा भी 37वें वार्षिक नौएडा पुष्प प्रदर्शनी 2025 को सफल बनाये जाने हेतु विभिन्न प्रकार की अन्य व्यवस्थायें भी गयी है।

स्टॉल की बुकिंग एवं जानकारी हेतु हर्षल वर्मा, अवर अभियन्ता मोब नं0- 8273017522 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

पुरष्कार वितरण 23 फरवरी 2025 सायं 4:30 बजे से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों एवं उद्यान विभाग के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले उद्यान-कर्मचारियों को भी पुरष्कार वितरण किया जायेगा।


इस अवसर पर निदेशक उद्यान आनन्द मोहन सिंह एवं एजीएम शोभा कुशवाह के साथ साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।