योगी आदित्यनाथ की प्रगति में डॉ अरूणवीर बोनी कपूर और आशीष भूटानी ने अंजाम दिया

 









गौतम बुध नगर / ग्रेटर नोएडा (अमन इंडिया ) । ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में बन रहे जेवर एयरपोर्ट के पास फिल्म सिटी फिल्म निमार्ण के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने एमओयू पर साइन कर दिया है। एमओयू पर फिल्म निर्माता बोनी कपूर तथा यमुना एक्सप्रेसवे औधिगिक विकास प्रधिकारण के CEO डॉ अरुणवीर सिंह ने हस्ताक्षर किए। यमुना प्रधिकारण क्षेत्र के सेक्टर 21 में फिल्म सिटी का निमार्ण किया जाएगा। और ये फिल्म सिटी 2027 तक संचलित होने लगेगी। इस फिल्म सिटी का निमार्ण बोनी कपूर की कंपनी करेगी। 

यीडा क्षेत्र में बनने वाली विशाल फिल्म सिटी के निर्माण का आज आगाज हो गया।यीडा के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह और फिल्म सिटी निर्माता कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राईवेट लिमिटेड के कंसेनशायर बोनी कपूर व आशीष भूटानी ने उस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत यह फिल्म सिटी बनेगी। इसके लिए यीडा मुख्यालय पर एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।फिल्म सिटी के प्रथम खंड का निर्माण 230 एकड़ भूमि पर होगा।1510 करोड़ रुपए से बनने वाले इस खंड में फिल्म शूटिंग की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके साथ ही कलाकारों के रहने के लिए होटल, फिल्म म्यूजियम,फूड कोर्ट, सेट्स बनाने वाले कारीगरों सहित फिल्म शूटिंग के आवश्यक लोकेशन भी विकसित किए जाएंगे। रंगमंच और फिल्म निर्माण प्रशिक्षण केन्द्र भी बनेगा।यीडा सीईओ ने इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यीडा को विश्व की बेहतरीन फिल्म सिटी बनाने का दायित्व सौंपा था। आज वह महत्वपूर्ण दिन आ गया है जब देश की ही नहीं बल्कि विश्व की अनेक फिल्म सिटी से अच्छी फिल्म सिटी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया गया है। फिल्म सिटी निर्माता बोनी कपूर ने मीडिया को बताया कि विश्व की सर्वश्रेष्ठ फिल्म सिटी बनाने के लिए वो कनाडा, अमेरिका, इटली आदि देशों की फिल्म सिटीज को खुद जाकर अध्ययन कर रहे हैं। अगले तीन चार महीने में आवश्यक आर एंड डी करने के बाद शीघ्र ही फिल्म सिटी का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने फिल्म निर्माण के लिए विभिन्न देशों में मिल रही सरकारी सहायता पर बहुत जोर दिया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग देशों में फिल्म निर्माण के लिए कई स्तरों पर रियासत मिलती हैं। उनके द्वारा कही गई अधिकांश बातों का लब्बोलुआब यही था कि वो सरकार से अधिकतम रियायत हासिल करना चाहते हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म सिटी पीपीपी मॉडल पर बनाई जाएगी। इसमें यीडा के द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जाएगी जबकि विकासकर्ताओं द्वारा निर्माण व संचालन किया जाएगा। 


यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए आज एमओयू हो गया है।फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर और प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह के बीच समझौता हुआ।यह फिल्म सिटी सेक्टर 21 मे में बनाई जा रही है। फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर कहा कि हर तरह की सुविधाएँ मिलेंगी। किसी भी फिल्म निर्माताओं को अपनी तीन लाना होगा और काम करेगा जो एक बार यह काम कर लेगा वे बार बार यही आकर काम करना चाहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिल्म इंडस्ट्रीज़ को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं और UP में मिलने वाली सब्सिडी को सरल बनाने की ज़रूरत है। एमओयू बोनी कपूर ने कहा कि विदेश में बनी फिल्म सिटी काफ़ी अच्छा काम कर रही है। उदाहरण दिया और कहा कि वह अच्छा इंसेंटिव मिलते हैं जिसके चलते लोग अट्रेक्टिव होते हैं।