उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत शारदा अग्रवाल ने प्रेस वार्ता की


नोएडा। सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर द्वारा लोक सभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के मतदान के अवसर पर एक प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया।


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत शारदा अग्रवाल ने बताया कि आज भारत के सभी राज्य आत्म निर्भर हो कर काम कर रहे है एवं सभी जगह क़ानून की अच्छी व्यवस्था है कही भी भय का वातावरण नहीं है। आज मोदी की नीतियों के कारण व्यापार एवं समाज को एक नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस बार भाजपा 411 सीट जीत कर आ रही है, आने वाले पाँच वर्ष भारत की नई गाथा लिखेंगे। 


भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर के अध्यक्ष सी. पी. शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्ष में जो काम पूरे भारत में   किया है उससे सभी उद्यमी, व्यापारी, एमएसएमई ईकाई एवं सभी लघु उद्योग अत्यंत ख़ुश हैं। डिजिटल इकोनॉमी एवं हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट उद्योग को देश में मोदी जी की नीतियों की वजह से नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब 2047 से पूर्व ही भारत विश्व की तीसरी इकॉनोमी बन जाएगा, इसमें कोई दो राय नहीं है कि आज पूरा विश्व भारत के उद्योग को एक नए फ़्यूचर के साथ देख रहा है एवं पूरा विश्व भारत का हर तरीक़े से साथ देने के लिए आकर्षित हो रहा है। 


भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर के उपाध्यक्ष सुरेंद्र खारिया ने कहा कि मोदी सरकार वो सब करेगी जो कांग्रेस सरकार ने पिछले 60 वर्षों में नहीं किया एवं हमें विश्वास है कि आज का भारत अखंड भारत बनने की ओर अग्रसर है।  प्रत्येक भारतवासी को अब भारत में रहने पर गर्व होगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ़ से भारत की जनता का उनके उत्साह और उनकी उमंग के लिए एवं मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनने के लिए दिल से धन्यवाद करना चाहते हैं।


इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर के पंकज अग्रवाल, परवीन मदान, ओ पी शर्मा,  अरुण वालिया, प्रणय गोयल, मुकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Popular posts
स्टार रश्मिका मंदाना को कैरियर माइडिया इंडिया ने का ब्राण्ड अम्बेसडर बनाया
Image
फेडएक्‍स और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने भारत में लॉन्च कीं को-ब्रांडेड इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स
स्वच्छ और स्वस्थ इंदौर की दिशा में मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की पहल
नेफोमा के सहयोग से यथार्थ हॉस्पिटल ने ग्रेनोवेस्ट सीनियर सिटीजनों के साथ किया हेल्थ टॉक विद सीनियर सिटीजन प्रोग्राम
Image
पंडित मांगेराम शर्मा की भतीजी एव वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा की पुत्री एव वरिष्ठ नेता काँग्रेस सतेन्द्र शर्मा एव प्रदेश्य सदस्य यतेंद्र शर्मा की बहन की शादी के अवसर पर आशीर्वाद देने पहुँचे प्रमोद तिवारी
Image