9 ब्लॉकों में धन्यवाद यात्रा निकालेगी कांग्रेस भाजपा को छोड़िए कांग्रेस से जुड़िए -मुकेश यादव


 11 से 15 जून तक नोएडा विधानसभा की सभी 9 ब्लॉकों में  धन्यवाद यात्रा निकालेगी कांग्रेस भाजपा को छोड़िए कांग्रेस से जुड़िए  -मुकेश यादव


नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा सेक्टर 29 गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मीडिया को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय विदित चौधरी जी ने कहा की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 6 सीटें जीती हैं वही देशभर में 99 सीट पर फतह हासिल की है अब आम जनता का विश्वास फिर से कांग्रेस में जुडा है उसे पता है कि कांग्रेस ही बेहतर सुशासन दे सकती है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव  आदरणीय ओमवीर यादव ने कहा कि 11 जून को जगह-जगह कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे तथा अपार समर्थन देने पर उनका आभार जताएंगे 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव आदरणीय पुरुषोत्तम नागर जी ने कहा कि कांग्रेस के धन्यवाद यात्रा 11 से 15 तक तीनों विधानसभा में धन्यवाद यात्रा निकालेंगे 

महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा अध्यक्ष मुकेश यादव,उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विदित चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव ओम वीर यादव,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर , वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट दिनेश अवाना, पूर्व अध्यक्ष नोएडा शाहबुद्दीन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर जावेद खान,सेविक सोशल आउटरीच युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद चांद, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर वीरेंद्र मुखिया,एस एस राना, सोशल आउटरीच जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर मोहम्मद गुलफाम,राज कुमार भारती, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक विभाग लियाकत चौधरी, विक्रम चौधरी,आर के प्रथम, रामकुमार शर्मा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर राज़ कुमार मोनू, फिरे सिंह नागर,पूर्व प्रत्याशी सादाबाद विधानसभा मथुरा प्रसाद,जय प्रकाश खटाना व डा सीमा अन्य लोग मौजूद रहे।