गठबंधन के प्रत्याशी और पिता डॉ महेंद्र नागर के के समर्थन में उतरी पुत्री डॉ निधी नागर

सेक्टर और सोसायटी में पहुंचकर सपाइयों ने डॉ महेंद्र नागर के लिए मांगे वोट

- गठबंधन के प्रत्याशी और पिता डॉ महेंद्र नागर के के समर्थन में उतरी पुत्री डॉ निधी नागर 



नोएडा (अमन इंडिया ) ।  समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को सेक्टर-100 सेंचुरी अपॉर्टमेंट, गेझा गांव, याकूबपुर, इलाहाबास गांव पहुंचकर गौतमबुद्धनगर सीट से गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर के समर्थन में वोट मांगने का काम किया। चुनाव प्रचार के दौरान डॉ. महेंद्र नागर की पुत्री डॉ. निधी नागर मौजूद रही। सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों के सात नोएडा में हुए कामों के बारे में बताया। वहीं केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ निशाना साधा। डॉ निधी नागर ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है, इसे बचाने की जरूरत है। विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल होने को मजबूर किया जा रहा है, इसके लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। यह तानाशाही है। सपा इसका जवाब देगी। पिछले 10 वर्षों से देश एक ऐसी सरकार के हाथों में है, जिसने बेरोजगारी, आर्थिक संकट, मुद्रास्फीति और असमानता को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।  आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है और संविधान को बदलने की साजिश रची जा रही है।

वहीं महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने अपनी गलत नीतियों के जरिए हमारी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बनाई गई देश की बड़ी संस्थाओं को कमजोर कर दिया गया है। आज स्थिति ऐसी है कि लोगों को इन पर भरोसा नहीं है। आज बेरोजगारी चरम पर है। गरीबों और किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। राज्य में पेपर लीक हो रहे हैं। चुनावी बॉन्ड योजना दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। पिछले दस सालों से देश में किसान परेशान हैं। देशभर में कर्ज में डूबे 30 किसान प्रतिदिन आत्महत्या कर रहे हैं। मोदी सरकार ने अमीरों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है, जबकि गरीब किसानों का एक रुपया भी कर्ज माफ नहीं किया गया है। पिछले दस साल में देश के करोड़ों लोग गरीब हो गए हैं। भाजपा भले ही अबकी बार चार सौ पार का दावा कर रही हो, लेकिन इस चुनाव में वह मुकाबले से बाहर है।  2004 में इंडिया शाइनिंग प्रचारित किया गया था, इस बार भी ऐसा की किया जा रहा है, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि उस वक्त लोकसभा चुनाव में किसकी जीत हुई थी। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास करने वालों और संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करने का प्रयास करने वालों के बीच है। भाजपा ने ईडी-सीबीआई जैसी तमाम संस्थाओं पर कब्जा कर फाइनेंशियल एकाधिकार बना लिया है, लेकिन अब इलेक्टोरल बॉन्ड से सारी जानकारी सामने आ गई है। विपक्षी गठबंधन ने फैसला किया गया है कि हम विचारधारा के आधार पर एकजुट होकर लड़ रहे हैं। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता विकास यादव, भानू प्रताप, रविंद्र यादव, कुलदीप यादव, गौतम अवाना, रिंकू यादव, मोहित यादव, सतपाल यादव, कुलदीप भाटी, संजय त्यागी, गौतम लोहिया, शालिनी खारी आदि मौजूद रहे।