ग्रेटर नोएडा (अमन इंडिया) । अपने मंगल पांडेय नगर का होली मिलन कार्यक्रम सेक्टर ३ में संपन्न हुआ। यह पावन पर्व हम सभी को सामाजिक समरसता का संदेश देता है और संघ की सौ वर्ष की यात्रा में संगठन ने मुख्य रूप से ऊच-नीच, जातीय भेदभाव, आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता आदि विषयों पर ध्यान केंद्रित कर महत्वपूर्ण कार्य किए है।
अपने प्रांत संपर्क प्रमुख विजय भाई साहब ने यह संदेश हम सभी को इस पावन पर्व पर दिया। विभाग संघचालक माननीय सुशील के आशीर्वचनों के उपरांत सभी कार्यकर्ताओ ने गीत, कविता, कुछ हास्य कवितायें सुनाकर एक दूसरे को रंग लगाकर गुझिया, ठंडाई आदि का आनंद लेते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया।
आज के होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित आधिकारीगण सुशील विभाग संघ चालक, विजय प्रांत संपर्क प्रमुख, रविंद्र विभाग ग्राम विकास संयोजक, संदीप जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख मौजूद रहे ।