श्री १०८ विद्यासागर महाराज का आज समाधिपूर्वक देहावसान से संपूर्ण जैन समाज में शोक की लहर


नोएडा (अमन इंडिया ) । संत शिरोमणि, पूज्यपाद आचार्य प्रवर *श्री १०८ विद्यासागर महाराज का आज समाधिपूर्वक देहावसान से संपूर्ण जैन समाज में शोक की लहर । 


वर्तमान के वर्धमान, विशाल बालयति संघ के नायक, सर्वोदय,  चसिद्धोदय, तीर्थों के प्रेरणा , युगपुरुष, विश्वहित चिंतकमूकमाटी आदि सैकड़ों ग्रंथों के रचयिता, जिन धर्म के सर्वोच्च शिखर पुरुष , ज्ञान दर्शन और चारित्र सर्वोच्च उपमा, संत शिरोमणि, पूज्यपाद आचार्य प्रवर *श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज* का आज समाधिपूर्वक देहावसान हुआ है। समाचार को सुनते ही नोएडा में जैन समाज में शोक में डूब गए।

विश्व जैन संस्था के नोएडा के अध्यक्ष के के जैन ने कहा  की परमपूज्य बिद्यासागर जी महाराज हम सब के बीच साक्षात भगवान के स्वरूप थे जिन से हम सब को हमेशा ही प्रेरणा एवं मार्गदर्शन मिला. उनकी पुण्य समाधि पूरे संसार के जैन परिवारों के लिए  बहुत बड़ी छती है। ऐसे महान आचार्य हम सब के दिलो में हमेशा विराजमान एवं पूज्यनिये रहेंगे। 


महासचिव दिनेश जैन ने कहा की उनको श्रद्धा सुमन देने के लिए शब्द नही है। मन व्याकुल है। आज जैसे धर्म उनके वियोग से अनाथ हो गया है और हम सब आज इस वरदानी छांव से वंचित हो गए हैं। नोएडा के सम्पूर्ण जैन समाज ने गुरुदेव के मोक्षगामी महाप्रयाण पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।विकास जैन प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल ने गहरा शोक व्यक्त किया ।