सामाजिक सौहार्द के लिए पहल नोएडा मीडिया क्लब ने पुलिस कमिश्नर व डीएम को आमंत्रित किया
नोएडा(अमन इंडिया) । नोएडा मीडिया क्लब द्वारा मार्च माह में होली एवं ईद मिलन समारोह के आयोजन का प्रस्ताव किया गया है। इस आयोजन के माध्यम से समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के निमित्त नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में मीडिया क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह तथा जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात कर उन्हें समारोह में ससम्मान आमंत्रित किया,प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें कार्यक्रम के उद्देश्य और स्वरूप की जानकारी देते हुए उनके गरिमामयी आगमन का अनुरोध किया। इस अवसर पर महासचिव जयप्रकाश सिंह, सचिव जगदीश शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौधरी, दिनेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार और जय हिन्द जनाब के संस्थापक मोहम्मद आजाद, अरुण सिन्हा , विजय गौड़, राजेश शर्मा, रंजीत पांडे, संपादक अमन इंडिया अकरम चौधरी, हरवीर चौहान, योगेश राणा, संदीप, रोहित, प्रमोद दीक्षित, प्रिया राणा, सुमन चौधरी सहित नोएडा मीडिया क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि दोनों वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ेगी और पत्रकारों में उत्साह के साथ-साथ समाज में सौहार्द का संदेश और मजबूत होगा।