फोनरवा की नई कार्यकारणी कमेटी के सदस्यों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात की


नोएडा (अमन इंडिया ) ।  फोनरवा की नई कार्यकारणी कमेटी के सदस्यों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात की और उनको निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए धन्यवाद किया। 

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा-केके जैन पैनल के सभी पदाधिकारी कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन यादव। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक मिश्रा, विजय भाटी, देवेंद्र सिंह चौहान व सुशील यादव। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप वोहरा, अशोक शर्मा, लाटसाहब लोहिया व संजय चौहान। लीगल सचिव पद के लिए उमाशंकर शर्मा। सचिव पद के लिए विनोद शर्मा, सुखबीर, देवेंद्र सिंह तथा जीएस सचदेवा। सह सचिव पद के लिए सुशील शर्मा, कोशिंदर यादव, हिरदेश कुमार गुप्ता व राजेश सिंह। सह कोषाध्यक्ष पद के लिए भूषण शर्मा ने मुलाक़ात की।