नोएडा पंजाबी एकता समिति 11 जनवरी को लोहड़ी का पर्व बड़े ही धूमधाम मनाएगा


नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा पंजाबी एकता समिति की एक ‘‘प्रेसवार्ता’’ वेडिंग विला, सेक्टर 51, नोएडा में आयोजित की गई। जिसमें समिति द्वारा आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। दिनांक 11 जनवरी 2024 को लोहड़ी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप सें माननीय सांसद डा. महेश शर्मा जी, माननीय विधायक नोएडा  पंकज सिंह , माननीय मनजिंदर सिंह सिरसा और कई वरिष्ठ गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम सायंः 7ः00 बजे से प्रारंभ होगा साथ ही सांस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें लोहड़ी के गीत और पंजाबी गीतों का संगम एवं भांगडा होगा। संगीतकार हरलीन सिंह, धीरज भंडारी पॉप स्टार टी-सीरीज जी म्यूजिक के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा और रात्रि 8ः30 बजे रात्रि लोहड़ी जलाई जाएगी ।

संस्था द्वारा विगत वर्ष में किए गए विशेष कार्य जो आगे भी निरंतर प्रारंभ रहेंगे।


1. सर्वप्रथम बुजुर्गो की याद में सैक्टर 64 नोएडा में भंडारे का आयोजन। 

2. सेक्टर 12 गुरूद्वारा साहिब में बैसाखी के उपलक्ष्य पर पाठ और लंगर का आयोजन।

3. सेक्टर 10 नोएडा में एकादषी के पर्व पर मीठे पानी की छबील लगाई जिसमें 12000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। 

4. शमषान घाट में डिफ्रीजर दान किया।

5. सैक्टर 10 में विषाल भंडारे का आयोजन किया।

6. नोएडा में आई बाढ के कारण लगातार 7 दिन लंगर बाटा गया।

7. संस्था द्वारा बच्चों की पढाई के लिए हर महीने फीस दी जा रही है। 

8. संस्था द्वारा ब्लड डोनेषन में सहयोग किया।

9. रामलीला में सहयोग किया। 

10. संस्था द्वारा नोएडा सैक्टर 10 में भंडारे का अयोजन किया गया। जिसमें लगभग 4000 से 5000 लोगो ने हिस्सा लिया। 

11. गुरूद्वारा सैक्टर 12 में वीरबाल दिवस मनाया गया एवं लंगर का प्रबंध किया गया। 


संस्था का उद्येष्य समाज को एक साथ लेकर चलना जरूरतमंद परिवारों की मदद करना आने वाली समय में 11 कन्याओं का विवाह कराना, नोएडा गौतमबुद्धनगर में संस्था को जो भी कार्य समाज के उत्थान के लिए करने होगे हम मिलकर करेंगे। संस्था में लगभग इस समय 1500 से अधिक परिवार सदस्य है। आनेवाले समय में हमारा लक्ष्य 2000 से उपर सदस्य बनाने का होगा। इस लोहड़ी के आयोजन में सभी परिवार सादर आमंत्रित है और आने वाले पर्व पर सभी को लख-लख बधाई। 


नोएडा पंजाबी एकता समिति समय-समय पर ऐसे नेक कार्य किये जाते है और आगे भी जारी रहेगा। इस प्रेसवार्ता को संबोधित किया जिसमें वीरेन्द्र मेहता अध्यक्ष, नरेन्द्र चोपडा महासचिव, सांसद प्रतिनिधि एवं संरक्षक संजय बाली, विनीत मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव चाचरा कोषाध्यक्ष, नवीन सोनी उपाध्यक्ष, अतुल सहगल उपाध्यक्ष, सुनील मेहता, बी.के. मेहता, राजीव गुप्ता, सतीष मेहता, जसविन्दर सिंह, सतपाल सचदेवा, अष्विनी छाबरा, एस.पी. आनंद, रंजन ठुकराल आदि काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।