संयुक्त किसान मजदूर संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश ने जम्मू कश्मीर कमेटी का किया विस्तार

नोएडा (अमन इंडिया )। अन्तर्राष्ट्रीय शूटर किसान नेता संयुक्त किसान मजदूर संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़ी बहन आदरणीय पूनम पंडित जी व संयुक्त किसान मजदूर संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश अवाना जी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय कार्यालय नोएडा सेक्टर 93 में प्रदेश व जिला स्तर के जम्मू कश्मीर संयुक्त किसान मजदूर संगठन का किया विस्तार।

*संयुक्त किसान मजदूर संगठन जम्मू प्रदेश अध्यक्ष बने गुलजार हुसैन

*संयुक्त किसान मजदूर संगठन कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष सिराजुद्दीन खटाना बने 

*संयुक्त किसान मजदूर संगठन जम्मू प्रदेश महासचिव तालिब हुसैन बने

पुंछ जिले के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम चेची , जिलाध्यक्ष युवा मोहम्मद साजिद , युवा जिला उपाध्यक्ष अरशद, जिला उपाध्यक्ष  जावेद इकबाल , ब्लाक तहसील अध्यक्ष सुरनकोट मोहम्मद इकबाल व सभी पदाधिकारीयों को जिम्मेंदारी देकर पटका व टोपी पहन कर नियुक्ति पत्र दिया और पूरे जम्मू-कश्मीर प्रदेश व जिला विधानसभा तहसील ब्लॉक स्तर में संगठन को विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी एडवोकेट दिनेश अवाना, राष्ट्रीय महासचिव शाहबुद्दीन, प्रदेश महासचिव नाहर सिंह भाटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव आधाना, एनसीआर युवा उपाध्यक्ष परवेज़, सुमित जाटव, संजीव, मयंक शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।