उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ग़ाज़ियाबाद आगमन पर चर्चा पहुँचे अध्यक्ष के घर


नोएडा (अमन इंडिया ) ।  भाजपा नोएडा द्वारा डीएनडी पर उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत ज़ोरदार स्वागत किया गया। नोएडा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में नोएडा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए सुबहे ९ बजे डीएनडी पर पहुँचे। इस मौक़े पर राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र नागर भी मौजूद रहे। माननीय उप मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी से मुलाक़ात की।


शाम को माननीय उप मुख्यमंत्री ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के घर पहुँचे। वहाँ उन्होंने कल हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन को ले कर और नोएडा और आस पास के सभी जगह से कार्यकर्ताओं के आने जाने की पूर्ण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करी।  इस मौक़े पर राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर और गौतम बुद्ध नगर ज़िलाध्यक्ष गजेंद्र मावी भी रहे। 

मनोज गुप्ता ने बताया कि कल की रैली के लिए नोएडा की पूर्ण तैयारी है और क़रीब 30 बसों में कार्यकर्ता यहाँ से प्रस्थान करेंगे। इस मौक़े पर उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, विनोद शर्मा, गिरजा सिंह, एस पी चमोली, प्रमोद बेहाल, राजीव त्यागी, उमेश त्यागी, योगेन्द्र चौधरी, गिरीश कोटनाला, मुकेश शर्मा, उमेश यादव, अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, गोपाल गौड़, शारदा चतुर्वेदी, अहसान ख़ान, रवि यादव, मुक्तानंद शर्मा, अनुज शर्मा, सरफ़राज़ अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।