सपा नोएडा महानगर ने डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि दी


सपा नोएडा महानगर ने डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

नोएडा (अमन इंडिया ) । सेक्टर 53 स्थित सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय पर समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 56 वीं पुण्यतिथि, महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद गौतम बुद्ध नगर के लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव ने कहा कि, डॉ राम मनोहर लोहिया के रास्ते पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने गरीबों शोषित और पिछड़ों के अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया। वरिष्ठ नेता भारत प्रधान व सुंदर यादव ने कहा कि, अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने में उन्होंने अहम योगदान दिया। कई बार उन्हें जेल भी भेजा गया। गोवा मुक्ति आंदोलन भी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की देन थी।

 सपा प्रदेश सचिव सुनील चौधरी व रवि शर्मा ने कहा कि, मुलायम सिंह यादव उनको अपना गुरु मानते थे। उन्होंने दाम बांधो वेतन बांधों का नारा दिया था। आज वर्तमान सरकार को उनके नीतियों पर चलना चाहिए। महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता व विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने  कहा कि, लोहिया नर नारी समानता और गरीब अमीर के लिए एक समान शिक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। डॉक्टर लोहिया को समाजवाद का जनक बताते हुए कहा कि गैर कॉन्ग्रेस वाद का नारा देते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी की उन्होंने नींव रखी थी। डॉक्टर लोहिया हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का गौरव दिलाना चाहते थे। सामाजिक न्याय और समानता के वह पक्षधर रहे।

श्रद्धांजलि देने वालों में महासचिव विकास यादव, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, देवेंद्र गुर्जर, ओमपाल राणा, हाजी अली शेर,  शालिनी खारी, टीटू यादव, नेहा पांडे राम, राम सहेली, रामवीर यादव मनोज प्रजापति,उदय सिंह, जलीस अल्वी, सतवीर यादव, सौरभ चौहान, भानु प्रताप,रोहित यादव, अच्छे मियां, राणा मुखर्जी, इंद्रजीत ठाकुर, दिनेश राजपूत, मिथलेश पाल ,देवेंद्र खारी ,बिल्लू सैफी, शाहिद उस्मानी, प्रवीण शर्मा, जयवीर यादव, नजाकत अली, सिकंदर पासवान मुख्य रूप से मौजूद रहे