श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा सेक्टर 62 रामलीला की तैयारियां जोरों पर


श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में  आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियां जोरों से चल रही है

नोएडा (अमन इंडिया ) । सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा आयोजित होनेवाली श्रीरामलीला महोत्सव 2023 की तैयारियां जोरों से चल रही है। 

तैयारियों की जानकारी देते हुए श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि मंच के निर्माण का कार्य जोरों से चल रहा है। पुतला बनाने का भी काम चल रहा है।

महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से आज रामलीला मैदान में पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में सेक्टर-६२ चौकी प्रभारी संसार सिंह, समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंगलाल गुप्ता, राजकुमार गर्ग, राजेन्द्र गर्ग,अनिल गोयल, एस एम गुप्ता, किशनलाल आदि उपस्थित थे। श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला मंचन का भव्य आयोजन कर रही है।

महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीरामलीला महोत्सव और श्रीरामलीला मंचन का आयोजन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा।15 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन शुरू होगा।19 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जायेगी।24 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जायेगा एवं रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।25 अक्टूबर को श्रीराम-भरत मिलाप के साथ ही श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो जाएगा।


Popular posts
संयुक्त किसान मोर्चा ने पुलिस कमिश्नर से मीटिंग कर 10% प्लॉट एवं नए भूमि अधिग्रहण कानून के मुद्दे पर वार्ता की
Image
नोएडा पंजाबी एकता समिति ने बहुत धूमधाम से से छेवरोन सेक्टर 51में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लोहड़ी जलाई
Image
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला में पिडियाट्रिक कैंसर से पीड़ित 6-वर्षीय उज़्बेकी बच्चे की पहली सफल किडनी ऑटो-ट्रांसप्लांट सर्जरी की
Image
फोर्टिस सी-डॉक हॉस्पीटल फॉर डायबिटी एंड साइंसेज और एम्स ने भारतीय आबादी में मोटापे की नई परिभाषा जारी की
सुंदर भाटी अब आने वाले दिल्ली के चुनाव में कितना असर डालेगा
Image