प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश ने धूम धाम से मनाय








नोएडा (अमन इंडिया ) ।  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश ने धूम धाम से मनाया। भाजपा नोएडा ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ख़ास तरीक़े से मनाया। सबसे पहले सुबहे 9.30 बजे सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 में विशेष पूजा अर्चना संपन्न हुई तथा यज्ञ-हवन किया गया। इस पूजा में माननीय सांसद डॉ महेश शर्मा, माननीय विधायक पंकज सिंह और नोएडा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे। सभी ने  प्रधानमंत्री  के आरोग्यता, दीर्घायु तथा देश  के सुख-समृद्धि की कामना की गयी। पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण हुआ। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्ष के दौरान देश में जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, आज उन्हीं का नतीजा है कि आज भारत का नाम विश्व के प्रमुख देशों में आता है। देश को न सिर्फ आर्थिक रूप से शक्तिशाली करने बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को उच्च मान सम्मान दिलवाने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका किसी से छिपी नहीं है।आज हम सब मोदी जी के जन्मदिन पर उनके बेहतर स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।


इस कार्यक्रम के बाद ओबीसी मोर्चा द्वारा बाइक रैली का आयोजन हुआ ।इस बाइक रैली को ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष उमेश यादव लीड किया। ये बाइक रैली सेक्टर 35 शिल्प हाट से शुरू हुई जिसको माननीय सांसद डॉ महेश शर्मा, माननीय विधायक पंकज सिंह और नोएडा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने झंडा दिखा कर रवाना किया। ये रैली नोएडा के सभी प्रमुख सेक्टरों से हुए हुए मोरना बस स्टैंड पर ख़त्म हुई। 

इसके बाद सेक्टर 35 कार्यालय पर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मिठाई वितरण कराया और सभी कार्यकर्ताओं से आगामी लोक सभा चुनाव में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरे ज़ोर शोर से लगने का आग्रह किया।  

  आज के कार्यक्रमों में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, लोकेश कश्यप, रवि यादव, उमेश यादव, महेंद्र कटारिया, अनिल पेशावरिया, भगत भाटी, धीर सिंह सैनी, उमेश गुप्ता, रामकिशन यादव, जयप्रकाश प्रजापति, रमेश कुमार साहनी, सुरेंद्र बंसल, हेमराज प्रजापति, संदीप अवाना, मनोज प्रधान, नीरज चौधरी, यश नगर, सितम सिंह भाटी परविंदर आदि कई लोग मौजूद थे।