विश्व मैत्री क्षमा दिवस समारोह का आयोजन लालकिला पर : आचार्य श्री प्रज्ञसागर

विश्व मैत्री क्षमा दिवस समारोह का आयोजन लालकिला पर - *आचार्य श्री प्रज्ञसागर



भगवान महावीर स्वामी का 2550 वाँ निर्वाण महोत्सव अहिंसा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा - *आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिरराज 


भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति एवं लव कुश रामलीला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 1 अक्टूबर 2023  को प्रातः 9:00 बजे से लाल किला मैदान में विश्व मैत्री क्षमा दिवस राष्ट्रसंत परम्पराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज के पावन मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है पूज्य गुरुदेव के साथ-साथ दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन साधु साध्वियों का पावन सानिध्य मिलेगा आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी ने बताया कि जैन समाज का यह विशेष दिन होता है इस दिन समस्त जैन समाज पूरे विश्व में की हुई गलती लड़ाई द्वेषभाव को छोड़कर सभी लोग आपस में गले मिलकर एक दूसरे से हाथ जोड़कर क्षमा याचना करते हैं।  इस अवसर पर विश्व मैत्री क्षमा दिवस का पोस्टर जारी किया गया जिसमें  संघस्त अनिकेत भैया, लव कुश रामलीला कमेटी अर्जुन कुमार, एवं निर्वाण महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक सत्यभूषण जैन, महोत्सव राष्ट्रीय महामंत्री शरदराज कासलीवाल जी, बीजेपी मंत्री सारिका जैन शामिल हुए।    


भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जैन गंगवाल ने बताया कि भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति के तत्वावधान में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भगवान महावीर स्वामी के 2550 वे निर्वाण  महोत्सव का भव्य उद्घाटन समारोह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 26 नवंबर 2023 को आयोजित होगा जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु विशेष निवेदन किया गया है उद्घाटन समारोह औपचारिक घोषणा दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को लाल किले के मैदान में होगी। 


भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे 1 वर्ष तक समस्त भारत वर्ष में मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का 2550 वाँ निर्वाण महोत्सव अहिंसा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।  


सत्यभूषण जैन ने बताया कि 26 नवंबर के कार्यक्रम में समस्त भारतवर्ष दिगंबर श्वेतांबर साधु- साध्वीगण पधार रहे हैं एवं समस्त भारतवर्ष में  सभी प्रतिष्ठित जैन विद्वान एवं वकील डॉक्टर इंजीनियर आईएएस आईपीएस के साथ भगवान महावीर स्वामी  के 25,550 अनुयायी भी इस  महामहोत्सव के साक्षी बनेंगे।