सोनी बीबीसी अर्थ ने फीलिंग अलाइव के 6 साल पूरे किए


~ सोनी बीबीसी अर्थ की विरासत की पहचान बन चुके 6 प्रतिष्ठित शो के साथ जश्‍न की शुरुआत 





दिल्ली (अमन इंडिया ) । अपनी छठी वर्षगाँठ के अवसर पर प्रमुख तथ्यात्मक मनोरंजन चैनल, सोनी बीबीसी अर्थ ने 6 प्रतिष्ठित शोज के साथ ‘6 ईयर्स ऑफ फीलिंग अलाइव’ का समारोह मनाने के लिए एक विशेष श्रृंखला का संकलन किया है। यह चैनल कुछ सबसे आश्चर्यजनक शोज और विश्व-स्तरीय वृत्तचित्रों के द्वारा विज्ञान, प्रकृति, और प्रौद्योगिकी से सम्बंधित सामग्रियों के अद्भुत मिश्रण प्रस्तुत करके दर्शकों का मनोरंजन करता रहा है। प्राकृतिक जगत की सुन्दरता और जटिलता को दर्शाने वाली विश्व-स्तरीय प्रोग्रामिंग पेश करते हुए, सोनी बीबीसी अर्थ घर-घर में प्रकृति और विज्ञान प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। 


इस एनिवर्सरी स्पेशल श्रृंखला में 6 प्रतिष्ठित शोज शामिल हैं, जिन्हें पिछले 6 वर्षों के दौरान सोनी बीबीसी अर्थ के प्रोग्रामिंग में से सर्वश्रेष्ठ के रूप में चुना गया है। इनमें प्लैनेट अर्थ II एक ऐसा शो है जो दर्शकों को जंगलों, पर्वतों, रेगिस्तानों, घास के मैदानों और शहरों से बने दुनिया के प्रतिष्ठित भूपरिदृश्यों की सैर पर ले जाएगा। ब्लू प्लैनेट II  में बर्फीले ध्रुवीय सागरों से लेकर कोरल प्रवालों के चमकीले सागर तक की झलक पेश करते हुए आश्चर्य्जनाक्म नई खोजों को दिखाया गया है। सेवन वर्ल्‍ड्स, वन प्लैनेट  में प्रत्येक महादेश का असली चरित्र दिखाया गया है। इस शो में बताया गया है कि किस प्रकार उन जगहों पर सभी जीवन को आकार दिया है। अ परफेक्ट प्लैनेट में जीवन के पोषण के लिए हमारी पृथ्वी कितना सही तरीके से स्थित है। धरती की कुछ बची हुई अछूती जगहों के रहस्यों को जानने की इच्छा रखने वालों के लिए, ईडन - अनटेम्ड प्लैनेट  जीवन से भरपूर पृथ्वी के सुदूर कोनों की सैर कराता है। और फ्रोजेन प्लैनेट II  लोगों को धरती के सबसे रहस्यमयी प्रजातियों से परिचय कराते हुए, शानदार बर्फीले भूभाग की सम्मोहक यात्रा पर ले जाता है।