जिलाधिकारी ने सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन जिला संयुक्त चिकित्सालय में किया पल्स पोलियो बूथ का उद्घाटन



*उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप जनपद में मनाया जा रहा है सेवा पखवाड़ा।


*जिलाधिकारी ने सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन जिला संयुक्त चिकित्सालय में किया पल्स पोलियो बूथ का उद्घाटन।


गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया)।


उत्तर प्रदेश सरकार के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन जिलाधिकारी सुहास एलवाई के द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय सेक्टर 30 नोएडा में पल्स पोलियो बूथ का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि उनके द्वारा आयोजित पल्स पोलियो बूथ का व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए आम नागरिकों तक इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि अधिक से अधिक लोग पल्स पोलियो बूथ में उपस्थित होकर अपने अपने बच्चों को पल्स पोलियो का टीका लगवा सकें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, चीफ फार्मेसिस्ट आलोक पांडे तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।