रघुवर प्रधान की प्रतिमा का सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया अनावरण आश्रय और सुनील के घर पुहंचे




पहली बार निजी कार्यक्रम में अखलेश पहुँचे नोएडा





रघुवर प्रधान की प्रतिमा का किया अनावरण।

सपा नेता भरत प्रधान के पिता रघुवर प्रधान को याद कर भावुक नजर आये अखलेश यादव।


नोएडा (अमन इंडिया)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव ने नोएडा के सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी में स्थित नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सपा नेता भरत प्रधान के पिता रघुवर प्रधान की प्रतिमा के अनावरण के बाद भावुक नजर आए. उन्होने कहा रघुवर प्रधान चाहते थे कि एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए मैं यहां आऊं, लेकिन विडंबना देखिए कि शादी नहीं, बल्कि मैं उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के लिए या हूं।

वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा पांच साल तक सरकार चलाने वाले सीएम को ये पता ही नहीं चला कि कौन मंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा में कुछ भी सामान्य नहीं है।

वही तय समय से तकरीबन एक घंटे से देरी से अखिलेश यादव गढ़ी चौखंडी पहुंचे। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए थे। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने रघुवर प्रधान को याद किया। उन्होने कहा कि मेरे लिए ये बड़ा भावुक क्षण है। अखिलेश ने कहा कि जो आया है, उसे जाना है। रघुवर प्रधान यहीं हैं। वे शरीर से बेशक चले गए हों, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे बीच रहेंगी। इस अवसर पर भरत यादव के बेटे दीपांशु ने स्कूल के एक बच्चे द्वारा बनाए गए अखिलेश यादव के स्कैच को उन्हें भेट किया।

अमेठी स्कूल के दसवीं कक्षा के मयंक यादव को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री, व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव आज नोएडा आगमन के दौरान नोएडा समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी के आवास पर भी गए वहां पर उन्होंने पार्टी के नेताओं से मुलाकात किया और उन्होंने अमेठी स्कूल के दसवीं कक्षा में 500 में 500 नंबर लाने वाले मयंक यादव को लैपटॉप देकर सम्मानित करने का काम किया आज पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी के आवास पर लगभग हजारों कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए आए, पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और तमाम आए हुए लोगों का भी आभार व्यक्त किया, आज के कार्यक्रम में मौजूद मुख्य लोगों में सुनील चौधरी, इंदर प्रधान, महेंद्र यादव ,दीपक विग,फकीर चंद नागर ,वीर सिंह यादव ,राजकुमार भाटी, रेशपाल अवाना, शकील सैफी ,विपिन अग्रवाल, योगेश भाटी ,गौरव, मुख्य रूप से मौजूद रहे

सेक्टर 51 मे डॉ आश्रय गुप्ता के परिवार से मिले ।