कलेक्ट्रेट कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेंद्र सिंह का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया

 गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया)।  जिला अधिकारी सुहास एल वाई के निर्देश पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेंद्र सिंह का भव्य विदाई समारोह आयोजित


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के अर्दली राजेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट के सभागार में विदाई समारोह संपन्न अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व के अर्दली पद पर कार्यरत राजेंद्र सिंह आज सेवानिवृत्त हुए। डीएम सुहास एल वाई के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट स्टॉप के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेंद्र सिंह का भव्य ढंग से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने उनके सेवाकाल में उनके मृदुल व्यवहार एवं कार्य की सराहना करते हुए राजेंद्र सिंह की दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान ने भी उनकी कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना की। विदाई समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी गण एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारी को विभिन्न स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका सम्मान किया गया।