73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में हुआ भव्य समारोह का आयोजन



73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में हुआ भव्य समारोह का आयोजन। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने जवानों को दिलाई गणतंत्र दिवस की संकल्प शपथ

*जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर श्री सुहास एल वाई ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह मे शिरकत करी

*मुख्य अतिथि/पुलिस आयुक्त द्वारा उत्कर्ष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित, अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडेय व सहायक पुलिस आयुक्त महेंद्र सिंह देव सहित पुलिस के जवानों को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह व उत्कर्ष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।


*परेड में शामिल हुयी नन्हे परिंदे वैन बनी सभी के आकर्षण का केंद्र।




गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया)।  पुलिस लाइन कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह भव्य एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रथम परेड कमाण्डर अंकिता शर्मा, (आईपीएस), सहायक पुलिस आयुक्त, लाईन्स, के नेतृत्व में भव्य रैतिक परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि  सुहास एल वाई (आईएएस), जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। परेड का संचालन  सुभाष पांचाल, अन्तर्राष्ट्रीय वॉलीबाल कोच द्वारा किया गया। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस की संकल्प शपथ को आलोक सिंह, (आईपीएस), पुलिस आयुक्त, कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर द्वारा परेड को शपथ ग्रहण करायी गयी। इस अवसर पर  लव कुमार, (आईपीएस) संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था, श्रीमती भारती सिंह, (आईपीएस) अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय, एवं कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर के समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी रैतिक परेड के अवसर पर उपस्थित रहे।

*कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त अधि0/कर्म0गणों को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के प्रशंसा चिन्ह् एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह् से मुख्य अतिथि/पुलिस आयुक्त द्वारा पुरस्कृत किया गया। 


*ऑपरेशनल कार्य के लिये ‘‘पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह्

1. विशाल  पाण्डेय - अपर पुलिस उपायुक्त - गोल्ड 

2. महेन्द्र सिंह देव - सहायक पुलिस आयुक्त - गोल्ड

3. अवधेश प्रताप सिंह - प्रभारी निरीक्षक, सूरजपुर - सिल्वर

4.  अनुज कुमार - उप निरीक्षक - सिल्वर

5. संदीप मलिक - मुख्य आरक्षी - सिल्वर

6. कुलदीप कुमार - मुख्य आरक्षी - सिल्वर

7 संजीव कुमार - आरक्षी - सिल्वर


  *ऑपरेशनल कार्य के लिये ‘‘पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह्‘‘

1 राजपाल सिंह - निरीक्षक गोपनीय - उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह्

2.  अजय सिंह चाहर - निरीक्षक - उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह

3.  सुधीर गिरी - मुख्य आरक्षी - उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह

4.  दीपक पाल - प्र0 परिचालक - प्रशंसा का प्रशस्ति पत्र


 साथ ही गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर मुख्य अतिथि/पुलिस आयुक्त द्वारा 21 अधि0/कर्म0गणों को प्रशस्ति पत्रों से पुरस्कृत किया गया एवं मुख्यालय डायल-112 लखनऊ द्वारा कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर में पीआरवी पर नियुक्त 22 अधि0/कर्म0गणो को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्रों से पुरस्कृत किया गया। आज की रैतिक परेड में यातायात पुलिस की प्लाटून को सर्वश्रेष्ठ टोली प्रथम घोषित किया गया एवं पीएसी की प्लाटून को द्वितीय घोषित किया गया एवं दोनो प्लाटूनों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस आयुक्त, द्वारा शील्ड प्रदान की गई।

*एचसीएल फाउंडेशन व गौतमबुद्धनगर पुलिस के सहयोग से संचालित नन्हे परिंदे कार्यक्रम व अन्य सहयोगी पहलों में साथ आने वाली संस्थाओं जैसे चेतना संस्था, जेनपेक्ट, टेकमहिंद्रा ,अपोलो हॉस्पिटल ,प्रकाश हॉस्पिटल ,यथार्थ हॉस्पिटल, डीएलएफ ग्रुप, शीला फोम, सी0पी0 प्लस, एल्फ सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन, रीजनल एप्रेल्स कल्टर्स को भी सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम व नाट्य प्रस्तुत किए साथ ही कई प्रकार की कला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।सभी प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए श्रीमती आकांक्षा सिंह पत्नी श्री आलोक सिंह द्वारा उपहार भेंट किए गए।