दीपक अवाना और चंदन शर्मा बने शहरी विकास मोर्चा के नोएडा महानगर के जिला महामंत्री


नोएडा(अमन इंडिया)। नोएडा सेक्टर 104 के निवासी दीपक अवाना एवं सेक्टर 107 निवासी चंदन शर्मा को भाजपा शहरी विकास मोर्चा का जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। शहरी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ प्रसनजीत मैत्रा का कहना है दीपक अवाना और चंदन शर्मा मोर्चे मे एक नई ऊर्जा व नई ताकत लाएंगे।