शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के कार्यालय पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन का स्वागत किया

नोएडा(अमन इंडिया)।  महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के शहर चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू के कार्यालय पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नोएडा विधानसभा क्षेत्र 61 अभिषेक जैन का स्वागत किया


गया और चुनावी चर्चा की। जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करना है 2022 में कांग्रेस की सरकार बनानी है। महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस सरकार बन रही है और संपर्क कर दिन प्रतिदिन कांग्रेस से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा रहा है इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन, सलौनी सोलंकी, फहीम अहमद,पूजा गुप्ता,नदीम,बब्लू, गुलज़ार, परवेज, लियाकत चौधरी, अंजार, प्रियंका, मोनिका, ज्योति पाल व तमाम साथी मौजूद रहे।