जनता बनाएगी सपा की सरकार: नरेश उत्तम


नोएडा(अमन इंडिया)।


समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गुरुवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सात दिसंबर को मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ रैली करेंगे। रैली की तैयारी को अंतिम रूप देने व व्यवस्था देखने के लिए वह नोएडा के रास्ते मेरठ जाने के लिए निकले हैं। बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि महंगाई से आम जनमानस परेशान है। खाद्य सामग्री से लगातार पेट्रोल तक में आग लगी हुई है। कुटीर उद्योग बंद हो रहे हैं। किसान-मजदूर सब बेहाल है। भाजपा सरकार किसान विरोधी और उद्योगपतियों की हिमायती है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं दे रही है। प्रदेश में केवल आठ फीसद किसानों से धान-गेहूं की खरीद की गई जबकि 92 फीसद किसान अपनी उपज बिचौलियों को बेचने को मजबूर हुए। भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है, ऐसे में सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। सूबे में योगी सरकार आई है तब से कुटीर उद्योग पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। उन्होंने किसान-विरोधी कृषि कानून और उपभोक्ता-विरोधी कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी कृषि उपज की खरीद की कानूनी गारंटी के लिए चल रहे राज्यव्यापी किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने का एलान किया। सपा जिला अध्यक्ष इंदर प्रधान ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा की सरकार लाने जा रही है ताकि प्रदेश में खुशहाली आ सके। वहीं सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर जिले की दादरी व जेवर विधानसभा, नोएडा सीट पर सपा की जीत पक्की हो चुकी है। सभी सीट पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता वहां भी मेहनत कर रहे हैं। सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा सीट जीत कर एक नया इतिहास बनाएंगे। जबकि ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र यादव भाजपा के जनप्रतिनिधि पूरी तरह से पंगु हैं। लोगों की सरकारी विभाग अथवा पुलिस थानों में सुनवाई नहीं हो रही है। नोएडा  विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर और सांसद महेश शर्मा लोगों का फोन नहीं उठाते हैं। आज के इस प्रेस वार्ता में मौजूद मुख्य लोगों में इंद्र प्रधान ,दीपक विग, महेंद्र यादव, वीर सिंह यादव ,फकीर चंद नागर, सुनील चौधरी,कुँवर नादिर शाह,  नंबरदार ,राघवेंद्र दुबे ,योगेश भाटी, रेशपाल अवाना, विपिन अग्रवाल ,शंभू प्रसाद पोखरियाल, गौरव कुमार यादव, दिलवर सिंह रावत, सतपाल नेताजी, फूल सिंह नंबरदार, हाजी अली शेर, बबलू चौहान ,रामनिवास यादव ,सतपाल यादव ,गौरव यादव ,सुधीर भाटी, सुधीर तोमर, हैप्पी पंडित ,लखन यादव, बबलू चौहान ,बब्बू यादव, रवि यादव, श्रीपाल प्रधान, विकास यादव ,ओमपाल राणा, राजीव यादव , कवित, शमशाद दिलशाद , अजीम अली जैदी, मुमताज आलम, जितेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।