विजय भारत पार्टी का कार्य कर्ता सम्मेलन एवं जन सभा संपन्न

नोएडा(अमन इंडिया)। सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन के पास तथा बडी हनुमान जी की मूर्ति के ठीक सामने विजय भारत पार्टी का कार्य कर्ता सम्मेलन एवं जन सभा संपन्न हुई जिसमें देश एवं जन हित में कार्य करने वाले सज्जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ही पार्टी के द्वारा विधानसभा चुनाव में चुनाव लडने वाले अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी की गई। अध्यकता राष्ट्रीय अध्यक्ष  बिजेंद्र सिंह प्रजापति ने की तथा संचालन  जितेंद्र दत्त शर्मा ( राष्ट्रीय प्रवक्ता) व शिखा जैन ( दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष) ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  बिजेंद्र सिंह प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए युद्ध स्तर से कार्य करने का आव्हान किया। तथा संदेश दिया कि हमारी पार्टी रंग, जाति, नस्ल भेद को भुलाकर प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए, देश हित व जनता के हित में कार्य करेगी। प्रदेश में अधिक से अधिक उम्मीदवार चुनाव में उतारेगी।

 सभा को  बाली भाटी (राष्ट्रीय सचिव) , इंद्राज भाटी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) , पवन कुमार (राष्ट्रीय सचिव) ब्रह्मपाल( रा संघठन मंत्री) सिंह, डा पुष्पेंद्र पंवार ( प उ प्र प्रभारी) व जगदीश प्रजापति( प्रदेश अध्यक्ष) ने भी संबोधित किया।