रामकुमार तंवर के नेतृत्व में महग़ाई के विरोध में पद यात्रा निकली

नोएडा(अमन इंडिया)। महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में महग़ाई के विरोध में पद यात्रा हरोला,नायबाँस,सेक्टर 15 में निकली


।पद यात्रा के दोरान महानगर कांग्रेस कमेटी ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रतन श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बारे में पूर्ण विस्तार से बताया और देश को और प्रदेश को जिस हालात से आज गुजरना पड़ रहा है उस पर विचार किया गया।रामकुमार तंवर कहा कि आज हमारे देश की और प्रदेश की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आमजन को बहुत परेशानी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हमें आज ऐसे नेता की जरूरत है जो प्रदेश को देश को उन्नति की ओर ले जा सके और वह पूरी काबिलियत उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी कर रही है उनके हाथों को मजबूत करने में 2022 में आप सहयोग करें जिससे कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश में बन सके और जो अधूरे सपने श्रीमती इंदिरा गांधी जी के रह गए हैं उनको पूर्ण करके उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जा सके महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ललित अवाना ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने जो कार्य अपने कार्यकाल में किए हैं वह अपने आप में बहुत सराहनीय रहे हैं और हमेशा देश को और प्रदेश को उन्नति की ओर अग्रसर किया है कभी किसी के सामने जो कि नहीं है गलत का कभी साथ नहीं दिया है डर ही नहीं है आज भी हमारी नेता उत्तर प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने जो प्रतिज्ञा ली है उन पर एक आम जनमानस को जोड़ने का काम कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता कर रहा है हमें इस प्रतिज्ञा यात्रा को घर-घर तक जाना है और प्रियंका गांधी जी के कार्यक्रम को बताना है और जो कार्य श्रीमती इंदिरा गांधी जी के अधूरे रह गए हैं उन्हें हम सभी साथियों को मिलजुलकर पूर्ण करना है प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुकेश यादव,अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष लीयकत चौधरी,ओबीसी प्रदेश महासचिव फिरे सिंह नागर,नॉएडा महानगर के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र अंबावत,नॉएडा महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी,उपाध्यक्ष गीता शर्मा,उपाध्यक्ष अशोक शर्मा,व्यपार प्रकोसट अध्यक्ष अभिषेक जैन,युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुरशोतम नागर,गौरव खंडेलवाल,किसान कांग्रेस अध्यक्ष गौतम अवाना,सोनू खारी,रवि माथुर,ओबीसी अध्यक्ष अमित यादव,अमन भारद्वाज,रामकुमार शर्मा,हरेन्द्र शर्मा,सलोनी सोलंकी,मधुराज,सतेन्द्र शर्मा,यतेंदेर शर्मा,जितेन्द्र शर्मा,नरेश यादव,दया पांडेय,ज़िशान चौधरी,अशरफ़ अली,आसिफ़ कुरेशि,साथी मौजूद थे