राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ भारत का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

नोएडा(अमन इंडिया)।


राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ भारत का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ । अधिवेशन राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक  हंसराज भोरिया जी मुख्य चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मंच का संचालन  प्रमोद कुमार प्रजापति राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया , सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया । इसके बाद राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने पत्रिका का विमोचन किया ,राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिवनाथ सिंह प्रजापति जी ने संबोधित करते हुए सभी का स्वागत किया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  करण सिंह प्रजापति ने 3 साल के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया । मुख्य महासचिव  सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने 3 वर्ष की उपलब्धियों को बताते हुए सम्मेलन को संबोधन किया । तदुपरांत चुनाव समिति ने घोषणा की सर्वसम्मति से  सुरेंद्र कुमार प्रजापति निवासी नोएडा को राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ,  राजवीर सिंह प्रजापति निवासी दिल्ली को राष्ट्रीय मुख्य महासचिव,  करण सिंह प्रजापति को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,  शिवनाथ सिंह शिव प्रजापति राष्ट्रीय पदक सम्मानित को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया । श्रीमती एडवोकेट रजनीकांत प्रजापति जी को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया । यह घोषणा चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से सुनाई । चुनाव समिति हंसराज भोरिया ,एडवोकेट सत्य प्रकाश आर्य,  जय भगवान प्रजापति , नंद राम प्रजापति , वीर सिंह प्रजापति, ने की इस अवसर पर हजारों की तादात में प्रजापति समाज के बंधु उपस्थित हुए।


सम्मेलन में उत्तर प्रदेश ,दिल्ली, हरियाणा ,मध्य प्रदेश ,राजस्थान ,गुजरात, बिहार ,झारखंड, पंजाब ,जम्मू कश्मीर ,उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटका ,छत्तीसगढ़, उड़ीसा, हिमाचल आदि प्रदेशों के प्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।  मंगल सेन प्रजापति,  सुरेश कुमार प्रजापति,  विजेंद्र प्रजापति,  रवि प्रजापति,  दरवेश कुमार प्रजापति,  हो राम सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, मास्टर मेहर चंद प्रजापति राष्ट्रीय सलाहकार, श्री सुरेश पाल वीर प्रजापति,आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे