भारतीय जीवन बीमा निगम ने रजत पदक विजेता जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर सुहास एल0वाई का किया सम्मान



देश का मान बढ़ाने पर सैक्टर 27, नोएडा में 50 लाख का कैश अवार्ड प्रदान कर विजेता को किया सम्मानित


गौतमबुद्धनगर (अमन इंडिया अकरम चौधरी)।  टोक्यो पैरालम्पिक में हमारे देश का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा एवं अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हमारे देश ने 19 पदक प्राप्त किए। इन सभी पदक विजेताओं ने निसंदेह हमारे देश का मान बढ़ाया है, इसीलिए भारतीय जीवन बीमा निगम ने पैरालम्पिक के प्रथम चार स्थान तक के विजेताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है जैसा कि एल.आई.सी द्वारा पूर्व में ओलम्पिक के विजेताओं का भी सम्मान किया गया था, जो कि यह संदेश देता है कि एल. आई. सी को भी अपने देश के विजेताओं पर गर्व है।

    इसी संबंध में भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा पैरालम्पिक के रजत पदक विजेता सुहास एल. वाई. (जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर) का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम मेरठ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक  भगवान सिंह के द्वारा दिनांक 02.11.2021 को सैक्टर 27, नोएडा में एक भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत एल. आई. सी की ओर से  सुहास एल. वाई. को रु.50 लाख का कैश अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुश्री अनीता नागर जिला खेल अधिकारी, नोएडा, एल. आई. सी मेरठ मण्डल के विपणन प्रबन्धक  ए. के. झा, श्री एच. के. दीपक , मनोज गुप्ता तथा नोएडा एवं मेरठ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।