महात्मा गाँधी शान्ति के दूत थे: कुँवर बिलाल बर्नी



डॉ आश्रय गुप्ता पूर्व अध्यक्ष युथ ब्रिगेड सपा टीम प्रभु की रसोई ने गाँधी जी को पुष्प अर्पित किये।



नोएडा (अमन इंडिया) । समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता एवम मीडिया प्रभारी कुँवर बिलाल बर्नी ने बधिर सभा नोएडा द्वारा सेक्टर 14 स्थित पार्क में मनाई गई गाँधी जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि मोहनदास करमचंद गांधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध के सिद्धांत के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई।  

महात्मा गांधी के पूर्व भी शांति और अहिंसा की के बारे में लोग जानते थे, परंतु उन्होंने जिस प्रकार सत्याग्रह, शांति व अहिंसा के रास्तों पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता। इस मौक़े पर मीडिया प्रभारी कुँवर बिलाल बर्नी ,जी.आर.सैनी,राजकुमार शर्मा,श्याम शरण कार,डाली, बी वीना,सुनील भल्ला, एस सिंह मोजूद थे।


डॉ आश्रय गुप्ता पूर्व अध्यक्ष युथ ब्रिगेड सपा टीम प्रभु की रसोई