सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ 2 अक्टूबर से अभियान चलाया


नोएडा (अमन इंडिया)। नव ऊर्जा युवा संस्था और वर्ल्ड क्लास नोएडा द्वारा 2 अक्टूबर से तीन दिवसीय सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा


। इस अभियान मैं शहर की संस्थाएं, आरडब्लूए, सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने दी।

 सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंगलम इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष हर्ष राज द्विवेदी  ने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान के दौरान संस्था के पदाधिकारियों, आरडब्ल्यूए के सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से सिंगल यूज़ पॉलिथीन, बोतल और रेपरों को एकत्र किया जाएगा। इसके पश्चात इनसे इको ब्रिक्स और शहर को सुंदर बनाने के लिए कलाकृतियों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग इस अभियान में अपनी सहभागिता दें तभी यह अभियान सफल हो पाएगा। इस अवसर पर शहर के जाने माने लेखक और अपनी मधुर आवाज के धनी करूणेश शर्मा ने भी अपना संबोधन रखा।