ऋषिपाल की याद में 16 अक्टूबर को होगा विशाल दंगल


नोएडा (अमन इंडिया)। ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट नोएडा में एक मात्र ऐसा ट्रस्ट है जो पिछले 26 वर्षों से खेल ही नही अन्य क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बनाये हुए है, भाई ऋषिपाल आर्य का दुखद निधन एक सड़क दुर्घटना में 16 अक्टूबर 1994 में हो गया था। जब वो मोरना गाँव, सेक्टर35 से एक किसान पंचायत को संबोधित करके वापस लौट रहे थे। तबसे लेकर अब तक यह ट्रस्ट सड़क सुरक्षा सप्ताह, ब्लड डोनेशन, वृक्षा रोपण व भंडारा आदि सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। भाई ऋषिपाल जी के नाम पर जहा उनका दुखद सड़क हादसा हुआ उस चोहराये का नाम ऋषिपाल चौक रखा गया, जो अब सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के बराबर में अंडरपास वाला चोहराया है। जहाँ पर प्रति वर्ष 16 अक्टूबर को प्रताह 7 बजे उनके चाहने वाले तथा मित्रगण उनको श्रद्धासुमन अर्पित करते है। उनके नाम से सेक्टर 15 में सड़क तथा क्रीड़ास्थल का नामकरण भी किया गया। भाई ऋषिपाल आज भी हम सभी के दिलो मे जीवित है, उनके विचार हमे प्रेरणा देते रहते है। 


 ऋषिपाल की याद में उनकी पुण्यतिथि पर आगामी 16 अक्टूबर को होने जा रहे विशाल दंगल में मुख्य अतिथि  सुरेन्द्र सिंह नागर(राज्य सभा सांसद), वही दंगल की अध्यक्षता करने के लिए  सुहास एल.वाई (ओलिपिक विजेता एवम कलेक्टर गौतमबुद्ध नगर)भी मौजूद होंगे और साथ ही अति विषिठ अतिथि के रूप में  पंकज सिंह जी (विधयक,नोएडा),

 जयप्रकाश जी(हिन्द केसरी), श्रीमती नेहा शर्मा आई.ए.एस(ए.सी.ई.ओ नोएडा प्राधिकरण),  लव कुमार  (अपर पुलिस आयुक्त,नोएडा),  रणविजय सिंह (एडिशनल डी.सी.पी नोएडा),  एन.पी सिंह (रिटायर्ड आई.ए.एस), श्री इंदु प्रकाश (विशेष कार्य अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण), और  अविनाश त्रिपाठी (विशेष कार्य अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण) और ज्ञानेंद्र अवाना (पूर्व डी.सी.पी दिल्ली पुलिस) भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दंगल में प्रथम पुरुस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय पुरुस्कार 51 हज़ार रुपए, तृतीय पुरुस्कार 31 हज़ार रुपए और इसके अलावा 21 हज़ार, 11 हज़ार, 7100, 5100, 3100, 2100 और 1100 रुपए की भी कुश्ती का आयोजन किया गया है। इस दंगल में कुल इनाम राशि लग-भग 4 लाख रुपए के आसपास रखी गई है।

आप भारत की आत्मा कुश्ती खेल को प्रमोट करने के लिए अपना अहम योगदान प्रदान करेंगे ऐसी आशा हम आपसे करते है, और उसके लिए सदा आपके आभारी रहेंगे।